अहिरवार जाटव का फॉग उत्सव धुमधाम से मना रानीपुरा में
कलाकरों की रंगारंग प्रस्तुतियों से झूमे स्त्रोतागण, सुखे रंगों की फुहार मे दिखी बृज होली की छंटा
लालबाग मार्निंग ग्रुप के साथ-साथ श्री सूर्यवंशी अहिरवार समाज जन ने भी उस्ताद पृथ्वीराज पिपले का किया सम्मान, सफल आयोजन और अदभूत प्रस्तुतियों के लिए दी बधाई

इन्दौर। स्व. छोगालाल उस्ताद की स्मृति में अहिरवार जाटव समाज बाईसी समिति द्वारा रानीपुरा प्रांगण में रंगारंग राई फाग उत्सव का आयोजन प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी बडे धुमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम मे आए विभिन्न राष्ट्रीय-अंर्तराष्ट्रीय कलाकरों ने कई रंगारंग प्रस्तुतियां दी गई। इस अवसरपर उपस्थित समाजजनों सहित लालबाग मार्निंग ग्रुप और श्री सूर्यवंशी अहिरवार समाज जुनारिसाला 3 के समाजजन सदस्यों द्वारा बाईसी अध्यक्ष पृथ्वीराज पिपले उस्ताद स्वागत सम्मान किया, साथ ही अनिल पिपले उस्ताद और राज पिपले उस्ताद का भी अभिनंदन किया। जिनके साथ ललित नरवरे एडवोकेट, गजानन्द सुनहरे एडवोकेट, शशिशेखर बानवी, लालू उजनहार, संजय लोधी, विजय बिलोनिया, सुरेश गोंदले सहित अनेक समाजजन उपस्थित थे।
केंद्रीय समिति बाईसी पंच के तत्वाधान में रानीपुरा में स्वर्गीय छोगालाल उस्ताद साहब की स्मृति में आयोजित उक्त रंगारंग फागोत्सव कार्यक्रम मे कलाकार जितेन्द्र जसोदिया और अंतराष्ट्रीय कलाकार वीरू नागोरी की प्रस्तुतियों के साथ अनेक आकर्षक प्रस्तुतियों मे सम्पूर्ण माहौल रंगारंग हो गया। उपस्थित केंद्रीय समिति बाईसी पंच की सम्पूर्ण कार्यकारिणी, विभिन्न स्थानों से आए पंच व समाजजनों द्वारा बाईसी अध्यक्ष पृथ्वीराज पिपले उस्ताद के साथ-साथ अनिल पिपले उस्ताद और राज उस्ताद का स्वागत सम्मान किया। लालबाग मार्निंग ग्रुप ने भी सभी उस्तादों को एक सफल आयोजन हेतू बधाई दी। जिसमें बाईसी समिति कानूनी सलाहकार वरिष्ठ एडवोकेट श्री ललित नरवरे, सूर्यवंशी अहिरवार समाज जूनारिसाला 3 के एडवोकेट गजानंद सुनहरे, शशि शेखर बानवी, राजू जेरिया, ख्यालीराम सुनहरे, संजय लोधी, कमल ठाकुर, मुकेश पीपले, लालू उजनार के साथ-साथ कार्यक्रम में विजय बिलोनिया, सुरेश गोंदले, एडवोकेट नरेन्द्र मौर्य, देवेन्द्र ठाकरिया, राजू परमार, सुरेश कुरील, मुकेश धेप्ते, मानसिंग गोयल, ईश्वरलाल बिल्लौरे, दिनेश गोंदेले, राजू वर्मा, सुरेश कचोरिया, हरी रघुवंशी, प्रमेंद्र ठाकरिया, सहित समिति संगठन के पदाधिकारी, सदस्य और विभिन्न समाजजन उपस्थित रहे।
बाक्स
विधायक गोलू शुक्ला, सूरज कैरो ने भी पहुंचकर पृथ्वीराज उस्ताद का किया सम्मान
क्षेत्रीय विधायक गोलू शुक्ला और भाजपा नेता सुरज कैरो ने भी इस रंगारंग कार्यक्रम में पहुंचकर केंद्रीय समिति बाईसी पंच कमेटी के अध्यक्ष उस्ताद पृथ्वीराज पिपले को शुभकामनाऐं देते हुए शॉल पहनाकर सम्मान किया। इस अवसर पर इनके साथ श्री सूर्यवंशी अहिरवार समाज जुनारिसाला 3 के वरिष्ठ समाज सेवी पत्रकार गजानन्द सुनहरे, एडवोकेट भी उपस्थित थे। उन्होने भी पृथ्वीराज पिपले उस्ताद के साथ-साथ अनिल पिपले उस्ताद और राज उस्ताद को सफल आयोजन हेतू बधाई और शुभकामनाऐं प्रेषित की ।

अहिरवार जाटव का फॉग उत्सव धुमधाम से मना रानीपुरा में