
शीतला सप्तमी पर शीतला माता का पूजन अर्चन कल देर रात से लेकर अलसुबह से भी किया जा रहा है। माता के जयकारों के साथ माता शीतला को भोग भी लगाया जा रहा है। आज सुबह से मातृशक्तियां पारम्परिक वेशभूषा में घरों से पूजा और प्रसाद की थाली लेकर माँ के मंदिरों में पहुंची। कल रात १२ बजे के बाद से ही शीतला माता के मंदिरों में आस्था की कतार पूजन दर्शन के रूप में नजर आ रही थी। होली दहन से लेकर रंगपंचमी के बाद की सप्तमी पर माता का पूजन किया जा रहा है। आज मातृशक्तियां ठंडा प्रसाद लेकर माता को भोग लगाने पहुंची। यह भोग प्रसाद कल ही घरों में तैयार किया गया था। घरों में आज खाना नहीं बनता है और कल का बना हुआ खाना माँ को भोग लगाया जाता है।
