
इंदौर एयरपोर्ट रोड स्थित तिरुमला टावर में निवास करने वाले 100 से अधिक परिवारों ने रंगपंचमी महोत्सव के अंतर्गत भगवान लड्डू गोपाल का श्रृंगार कर उनके साथ फूलों की होली खेली। रहवासी संघ के अध्यक्ष योगेश होलानी एवं रितेश टेलर ने बताया कि लड्डू गोपाल को अपने-अपने फ्लैट्स से सजाकर भवन के कैंपस में लाकर उन्हें शाही आसन पर विराजित कर उनकी साक्षी में फाग गीतों और भजनों की प्रस्तुति के बीच फूलों से होली खेली गई। रहवासियों ने शहर को नौंवीं बार स्वच्छता में अग्रणी बनाने में सहयोग करने का संकल्प भी व्यक्त किया। बड़ी संख्या में टावर के रहवासियों ने उत्साह के साथ इस उत्सव में भाग लिया।
