
महामंडलेश्वर 1008 स्वामी शांति स्वरूपानंद गिरि जी महाराज के श्रीमुख से 18 मार्च तक प्रतिदिन होगी कथा
इंदौर। श्री रामेश्वर सोमेश्वर महादेव मंदिर समिति रामनगर द्वारा आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। इस अवसर पर हजारों की संख्या में मातृशक्ति सिर पर कलश लेकर श्रद्धा और भक्ति के साथ यात्रा में शामिल हुईं। कथा व्यास महामंडलेश्वर 1008 स्वामी श्री शांति स्वरूपानंद गिरि जी महाराज के मुखारविंद से 11 मार्च से 18 मार्च तक प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक भक्तजन कथा का श्रवण करेंगे। कलश यात्रा में आई डी सी ए अध्यक्ष पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय भी शामिल हुए । आयोजन समिति के अजय कुशवाह , आकाश पटेल विजय दुबे, मलखान सिंह कुशवाह , गोपाल गोयल ने बताया कि कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, ओर आकाश विजयवर्गीय के संरक्षण में कलश यात्रा दोपहर 11 बजे
छितू माली के बगीचे माली के बगीचे से प्रारंभ हुई। यात्रा में शामिल मातृशक्ति सिर पर कलश लेकर डीजे और बैंड-बाजे की धुन पर भक्ति भाव के साथ आगे बढ़ती रहीं। यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई कथा स्थल श्री राधे कंपाउंड परिसर, जगन्नाथ नगर पहुंची, जहां विधि-विधान के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कलश यात्रा छितू माली के बगीचे से प्रारंभ होकर कुशवाह नगर, ऋषि नगर, सुंदर नगर, राम नगर और जगदीश नगर होते हुए कथा स्थल तक पहुंची। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने जयघोष के साथ वातावरण को भक्तिमय बना दिया।कथा के प्रथम दिवस कथा व्यास स्वामी शांति स्वरूप आनंद गिरि महाराज ने श्रीमद्भागवत के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मनुष्य को परमात्मा के गुण देखने चाहिए और अपने दोषों को पहचानना चाहिए। दोष स्वयं में होते हैं, लेकिन हम उन्हें दूसरों में खोजते हैं। संत की कृपा से ही जीवन में बसंत आता है।कथा के दौरान उन्होंने भागवत महात्म्य, भक्ति, ज्ञान और वैराग्य के प्रसंगों का सुंदर वर्णन किया। प्रथम दिवस मुख्य रूप से कथा के महत्व, राजा परीक्षित को मिले श्राप तथा गोकर्ण-धुंधुकारी की कथा के माध्यम से ज्ञान और धर्म के महत्व को समझाया। समिति के अजय कुशवाह, विजय दुबे, मलखान सिंह कुशवाह और गोपाल गोयल ने बताया कि सात दिनों तक चलने वाली इस कथा में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर धर्म लाभ प्राप्त करेंगे। कलश यात्रा में प्रमुख रूप से आई डी सी ए अध्यक्ष पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय पार्षद शिवम् यादव, चंदन बैस ,मुन्ना साहू ,बंटी ठाकुर, आकाश पटेल, दिलीप मौर्य , सोमनाथ पटेल, दुर्गेश उपाध्याय, सियाराम कश्यप ,वंदना नामदेव, रीना परिहार , मौजूद थे ।
