इंदौर
सारस्वत ब्राह्मण महिला मंडल इंदौर का गणगौर महोत्सव रविवार 15 मार्च को दोपहर 12.15 बजे से स्कीम 71 रिंग रोड स्थित सुरुचि गार्डन (वीर वीरेन्द्र के पास) धूमधाम से मनाया जाएगा। मंडल की अध्यक्ष श्रीमती सरोज भण्डिया एवं मंत्री कृष्णा उपाध्याय ने बताया कि इस अवसर पर मंडल से जुडी बहनें माता गौरी, पार्वती, इसर और भगवान शिव को समर्पित भक्ति भाव से भरपूर प्रस्तुतियां देंगी और सौभाग्यवती सुहागन महिलाऐं अपने दाम्पत्य जीवन की सुख समृद्धि तथा कुंवारी कन्याएं मनचाहा वर पाने की कामना से यह व्रत करेंगी। कार्यक्रम स्थल पर फलाहारी भोजन के पश्चात अन्य प्रस्तुतियां होंगी। उत्सव के लिए श्रीमती सुनीता ओझा, उमा बोहरा, रत्ना पांडे, जया ओझा, चन्द्रकला ओझा, प्रतिभा ओझा, संगीता उपाध्याय एवं मीना तुगुनावत को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
