नारकोटिक्स के फरार 16 आरोपियों पर एक लाख 30 हजार रुपये इनाम घोषित*
इंदौर, 13 मार्च 2026
नारकोटिक्स विंग इंदौर द्वारा एनडीपीएस एक्ट के विभिन्न प्रकरणों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सूचना देने वाले व्यक्तियों को नगद पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। उप पुलिस महानिरीक्षक नारकोटिक्स विंग इंदौर श्री महेश चंद जैन ने बताया कि थाना नारकोटिक्स सेल इंदौर में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के प्रकरणों की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए मध्यप्रदेश राजपत्र में प्रकाशित संशोधित पुलिस रेग्यूलेशन में प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए यह घोषणा की गई है।
उन्होंने बताया कि जो कोई व्यक्ति इन फरार आरोपियों को विधि प्रक्रिया के तहत गिरफ्तार करवाने में सहयोग करेगा अथवा उनकी गिरफ्तारी के संबंध में पुख्ता सूचना देगा, जिसके आधार पर पुलिस द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी, उसे निर्धारित राशि के अनुसार नगद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
नारकोटिक्स विंग के अनुसार कुल 16 फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर 5 हजार रुपये से 20 हजार रुपये तक का इनाम घोषित किया गया है। इस प्रकार कुल एक लाख 30 हजार रुपये के इनाम घोषित किए गए है। उन्होंने यह भी बताया कि यदि सूचनाकर्ता चाहे तो उसका नाम पूर्णतः गोपनीय रखा जाएगा। एक से अधिक सूचनाकर्ता अथवा पुलिस अधिकारी/कर्मचारी होने की स्थिति में इनाम वितरण के संबंध में अंतिम निर्णय पुलिस महानिरीक्षक, नारकोटिक्स विंग इंदौर द्वारा लिया जाएगा।
*इन पर घोषित है इनामी राशि*
नारकोटिक्स विंग द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी मांगीलाल चौधरी पिता काजाराम चौधरी, उम्र 40 वर्ष, निवासी काजो की ढाणी, ग्राम जेलात्रा, थाना झाब, जिला जालौर (राजस्थान) पर 20,000 रुपये इनाम राशि घोषित किया गया है। इसी प्रकार प्रकार गोविंद पिता मोतीलाल मीणा, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम गमेरपुरा, पोस्ट चीताखेड़ा, थाना जीरन, जिला नीमच, राकेश पिता जगदीश गुर्जर, निवासी ग्राम बोरखेड़ी चारण, थाना नाहरगढ़, जिला मंदसौर, दिलीप पिता मोहनलाल अहीर, निवासी ग्राम बमोरी, थाना जीरन, जिला नीमच, विनोद पिता आशाराम मीणा, निवासी ग्राम जाजली, थाना अरनोद, जिला प्रतापगढ़ (राजस्थान), मिश्रीलाल पिता भंवरलाल कुमावत, निवासी मोराकला जिला पाली (राजस्थान), हाल मुकाम एसएलएन रोड जिगनी, बैंगलोर, ओंकार सिंह उर्फ लाल सिंह पिता गेनचन्द्र सिंह, निवासी धंधाल जगानू, जिला उधमपुर, हाल मुकाम जम्मु हिमाचल चौधरी ढाबा बालंजु, अहमदनगर वाकेडी फाटक एमआईआरसी के पास, महाराष्ट्र तथा रमेश पिता रत्नाराम विश्नोई, निवासी ग्राम मोटाई सावल नगर, तहसील फलौदी, जिला जोधपुर (राजस्थान) पर 10-10 हजार रुपये इनाम घोषित किया गया है।
इसी प्रकार विरेंद्र सिंह उर्फ राहुल पिता उदय सिंह सौंधिया राजपूत निवासी ग्राम तुरकिया थाना नारायणगढ़ जिला मंदसौर, ओमप्रकाश पिता खंगाराम खिलेरी जाति विश्नोई निवासी झाब थाना झाब, जिला सांचौर, कैलाश पिता रुपाराम विश्नोई, उम्र 21 वर्ष, निवासी देशांतरीनाडी, थाना आरजीटी नगर, जिला बाड़मेर (राज.), हाल मुकाम गुडामलानी जिला बाड़मेर, भागीरथ पिता हरदाराम विश्नोई, निवासी सतरेन चैनासर, तहसील नागौर, थाना श्रीबालाजी, जिला नागौर (राजस्थान), गोपाल पिता लादूलाल जाट, निवासी ग्राम दातड़ा छोटा, थाना बिगोद,जिला भीलवाड़ा (राजस्थान), भवानी सिंह पिता चतरसिंह, निवासी ग्राम करौली, थाना सांचोर सिटी, जिला जालौर (राजस्थान), आरोपी रोहित पिता भोला मंडल निवासी मकान नंबर 112, वार्ड नंबर 35, जयप्रकाश नारायण वार्ड, शोभापुर कॉलोनी, जिला बैतूल और आरोपी नीलेश पाटीदार पिता संजय पाटीदार निवासी परिचालिका नगर तिलक नगर इंदौर पर 5-5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।
