जीवदया का लिया संकल्प, पक्षियों के लिए सवा क्विंटल अनाज वितरित

इंदौर। महालक्ष्मी नगर स्थित गायत्री विला में शनिवार को करणी सेना संस्थापक लोकेंद्र सिंह कालवी की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा एवं जीवदया कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाजसेवियों और करणी सेना पदाधिकारियों ने कालवीजी के विचारों को याद करते हुए जीवों की रक्षा और पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए करणी सेना प्रमुख अनुरागप्रतापसिंह राघव ने कहा कि भीषण गर्मी के दिनों में किसी भी बेजुबान जीव की जान नहीं जाने दी जाएगी। उन्होंने समाज के लोगों से आह्वान किया कि वे अपने घरों और मोहल्लों में पक्षियों के लिए पानी और दाना रखने की व्यवस्था करें। इसी संकल्प के साथ कार्यक्रम में सवा क्विंटल अनाज का वितरण भी किया गया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. संतोषसिंह ने किया। इस अवसर पर राजपूत समाज संरक्षक ठाकुर मोहनसिंह सेंगर और कमलसिंह जादौन ,दिग्विजय सिंह , अजीत सिंह ने भी अपने संस्मरण साझा करते हुए कहा कि कालवीजी ने हमेशा राजपूत समाज को एकसूत्र में जोडऩे का कार्य किया और कमजोर वर्ग के लोगों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया।वक्ताओं ने कहा कि कालवीजी ने फिल्मों में राजपूत समाज की गलत छवि दिखाए जाने का भी लगातार विरोध किया। पद्मावत और जोधा अकबर जैसी फिल्मों को लेकर उठे विवादों में भी उन्होंने समाज की आवाज बुलंद की थी। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उनके बताए मार्ग पर चलने और समाजहित के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर संगठन महामंत्री दिग्विजय सिंह सोलंकी ,अजीत सिंह ठाकुर ,किशोर सिंह सिकरवार , राजेंद्र सिंह तोमर , इंदौर शहर अध्यक्ष अमित सिंह जादौन, जिला अध्यक्ष राहुल सिंह पवार , इंदौर शहर प्रभारी गजेंद्र सिंह चौहान , राहुल सिंह जादौन, डॉक्टर ठाकुर संतोष सिंह ,गणेश सिंह चौहान , नरेंद्र सिंह ठाकुर , नितेश सिंह ठाकुर , डॉ अभिषेक सिंह बेस ,गोपाल सिंह ठाकुर , प्रदीप सिंह ठाकुर , रंजीत सिंह राठौड़ , वीरेंद्र सिंह राजपूत , दरबार सिंह परमार ,लाल बाबू सिंह , राहुल बन्ना, शैलेंद्र सिंह ठाकुर , चेतन सिंह राजपूत , भगवान सिंह राजपूत ,सुनील सिंह शेखावत एवं कॉलेज इकाई शहर इकाई के अध्यक्ष एवं को टीम के पदाधिकारी मौजूद रहे।
