इन्दौर। तेजाजी नगर थाना क्षेत्र के श्रीकृष्ण एवेन्यू में चोरी की एक वारदात सामने आई है। अज्ञात बदमाशों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए वहां से सोने-चांदी के जेवरात और नकदी पार कर दी। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक,फरियादी जितेन्द्र चौहान निवासी श्रीकृष्ण एवेन्यू फेस-०३ ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि जब उनका परिवार घर से बाहर था, तब अज्ञात बदमाश ने मकान का ताला तोड़ा और अंदर दाखिल हुआ। बदमाश ने बेडरूम में रखी लकड़ी की अलमारी का लॉक तोड़कर उसमें रखी सोने की चेन, चांदी की चेन, बच्ची के हाथ के चांदी के कड़े, एक जोड़ी चांदी की पायजेब और नकदी चोरी कर ली। पुलिस अब क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि
बदमाशों का सुराग मिल सके।
