नाबालिग छात्रा से इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर प्रेमजाल में फंसाकर उससे छेड़छाड़ करने और धमकाने का मामला सामने आया है पुलिस ने पाक्सो सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है मामले में पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। छात्रा की मां ने गुरुवार को थाने पर शिकायत में बताया कि उनकी बेटी पिछले दो-तीन महीने से डरी हुई रहती थी और घर से कम ही निकलती थी। छात्रा के अनुसार, दिसंबर में उसकी इंस्टाग्राम पर कुंज से दोस्ती हुई थी। इसके बाद वह कोचिंग जाने-आने के दौरान मिलने लगा और कुछ समय बाद उसने धमकाना शुरू कर दिया और घर से जेवर मंगवाए शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट और धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है । पुलिस को आरोपी के महाराष्ट्र में होने का सुराग मिला है।
हीरानगर पुलिस के मुताबिक, आरोपी कुंज चौहान नाम का युवक है।मां के अनुसार, फरवरी में अलमारी का लॉकर खोला गया तो उसमें रखे जेवर और नकदी गायब मिले। अलमारी लॉक थी और चाबी अपनी जगह पर थी। पहले परिवार ने घर में काफी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद माता-पिता ने बेटी से सख्ती से पूछताछ की, तो उसने पूरी घटना बताई।छात्रा के अनुसार जनवरी में खजराना से लौटते समय आरोपी ने कार में गलत तरीके से छेड छाड की और किसी और को न बताने की धमकी दी बाद में कोर्ट केस में मदद के लिए जेवर मंगवाए और चाकू दिखाकर धमकी दी जेवर नहीं दिए तो बदनाम कर देगा । बाद में आरोपी ने बात चीत और मिलना बंद कर दिया । मामले में केस दर्ज होने के बाद से पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस को महाराष्ट्र में आरोपी की लोकेशन मिली है। आरोपी की तलाश में पुलिस टीम रवाना भी हो चुकी है।
