अखंड धाम पर 59 वें अ.भा. संत सम्मेलन का न्योता दिया

इंदौर
बिजासन रोड स्थित प्राचीन अविनाशी आश्रम अखंड धाम पर होने वाले 59 वें अ.भा. अखंड वेदांत संत सम्मेलन का न्योता रविवार को द्वारकापीठ के जगद्गुरु स्वामी सदानंद सरस्वती को भेंट किया गया। शंकराचार्यजी इन दिनों इंदौर प्रवास पर पधारे हैं। अखंड धाम आश्रम के महामंडलेश्वर स्वामी डॉ. चेतन स्वरुप महाराज, स्वामी राजानंद महाराज, संत सम्मेलन समिति के प्रमुख हरि अग्रवाल, ठा. विजय सिंह परिहार, अशोक गोयल, हेमंत खंडेलवाल, राहुल शर्मा, ओम कछवाहा सांवरिया सहित आश्रम के अनेक संत महंतों ने शंकराचार्यजी को शॉल श्रीफल भेंटकर उन्हें संत सम्मेलन का न्योता दिया। आयोजन समिति के अध्यक्ष हरि अग्रवाल ने बताया कि इस वर्ष अखंड धाम आश्रम पर अ.भा. अखंड वेदांत संत सम्मेलन 23 से 29 दिसम्बर तक धूमधाम से मनाया जाएगा जिसमें देश के अनेक संत विद्वान, शंकराचार्य और महामंडलेश्वर भी शामिल होंगे।
