सखियों मुझे मेंहदी लगा दो मुझे श्याम सुंदर की दुल्हन बना दो…
स्वामीजी ने बताया कि भक्ति और समर्पण का महत्व
सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह में उमड़ी आस्था

इंदौर। श्री रामेश्वर सोमेश्वर महादेव मंदिर समिति द्वारा आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ में सोमवार को भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण के लिए पहुंचे। मंदिर परिसर में दिनभर भक्ति, श्रद्धा और उत्साह का वातावरण बना रहा। भक्तजन भगवान के नाम कीर्तन और कथा श्रवण में लीन दिखाई दिए।सखियों मुझे मेंहदी लगा दो मुझे श्याम सुंदर की दुल्हन बना दो… के साथ कृष्ण ने किया रुक्मिणी का हरण ।
आयोजन समिति के अजय कुशवाह , मलखान सिंह कुशवाह, विजय दुबे, ने बताया कि कथा सप्ताह के अंतर्गत प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक प्रसंगों का वर्णन किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर धर्मलाभ प्राप्त कर रहे हैं। कथा व्यास महामंडलेश्वर 1008 स्वामी श्री शांति स्वरूपानंद गिरिजी महाराज ने कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मिणी विवाह का भावपूर्ण प्रसंग सुनाया।
श्रीकृष्ण-रुकमणी की वरमाला पर हुई फूलों की बरसात हुई।
समिति के आकाश पटेल, गोपाल चौहान, दिलीप मौर्य, गोपाल गोयल , तथा रूपेश सोलंकी के अनुसार कथा स्थल पर जब प्रसंग के दौरान भगवान श्रीकृष्ण और रूकमणीजी की वरमाला हुई तो उपस्थित श्रद्धालुओं ने पुष्प और पुष्प पंखुडिय़ों की बरसात कर जय-जयकार से पूरा क्षेत्र गुंजायमान कर दिया।
तो प्रभु स्वयं प्रकट होते हैं
स्वामीजी ने कथा में बताया कि रुक्मिणी का भगवान श्रीकृष्ण के प्रति अटूट विश्वास और सच्ची भक्ति ही उन्हें प्रभु से मिलाने का कारण बनी। महाराज ने कहा कि जीवन में सच्चा प्रेम, आस्था और समर्पण ही मनुष्य को ईश्वर के करीब ले जाते हैं। जब भक्त पूरी श्रद्धा से भगवान को पुकारता है, तो प्रभु स्वयं उसकी रक्षा और मार्गदर्शन के लिए प्रकट होते हैं।
सदाचार के मार्ग पर चलना चाहिए
उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं को संदेश देते हुए कहा कि वर्तमान समय में मनुष्य को लोभ, क्रोध और अहंकार से दूर रहकर धर्म, सेवा और सदाचार के मार्ग पर चलना चाहिए। श्रीमद्भागवत कथा हमें जीवन को सकारात्मक दिशा देने और मानवता के मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा देती है। कथा के दौरान भजन-कीर्तन से वातावरण भक्तिमय हो गया और श्रद्धालु भावविभोर होकर कथा का आनंद लेते रहे। भगवान के विवाह में आई डी सी ए अध्यक्ष पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय शामिल हुए ।
