मुख्यमंत्री डॉ यादव ने आवश्यक हरसंभव सहायता के लिये किया आश्वस्त

उज्जैन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन प्रवास के दौरान उज्जैन निवासी स्व. गुरकीरत मनोचा के निवास पहुंचकर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने स्व. मनोचा के परिजनों से चर्चा कर कनाडा में हुई असामयिक दु:खद मृत्यु पर शोक संवेदना व्यक्त की।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि देश के होनहार छात्र की मृत्यु से उनका हृदय व्यथित है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने परिजनों को स्व. गुरकीरत के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया में पूर्ण रूप से सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा श्री महाकाल से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने और शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
