इन्दौर। सांवेर थाना क्षेत्र के ग्राम सिमरोठ में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करने गई पुलिस टीम पर हमले की घटना सामने आई है। घेराबंदी के दौरान कुख्यात शराब तस्कर और उसके साथियों ने पुलिसबल पर पथराव कर दिया। अचानक हुए इस हमले में सांवेर टीआई घायल हो गए।बताते है कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सिमरोठ में अवैध शराब के बड़े जखीरे पर दबिश दी गई थी। जैसे ही टीम ने घेरा डाला, अंधेरे का लाभ उठाते हुए आरोपियों ने पथराव शुरू कर दिया। इस हमले में टीआई गिरजाशंकर महोबिया घायल हो गए। पुलिस ने घटनास्थल से भारी मात्रा में देशी-विदेशी शराब जब्त की है। फरार आरोपी तूफान सिंह और उसके ७-८ साथियों के विरुद्ध शासकीय कार्य में बाधा और आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
