
इंदौर गीता भवन न्यासी मंडल की महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को संरक्षक न्यासी विनोद अग्रवाल एवं वरिष्ठ न्यासी प्रेमचंद गोयल के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुई जिसमें गीता भवन ट्रस्ट मंडल के चुनाव सर्वसम्मति से सम्पन्न हुए। समाजसेवी राम एरन पुनः अध्यक्ष चुन लिए गए। अन्य पदाधिकारियों में रामविलास राठी सचिव, मनोहर बाहेती कोषाध्यक्ष एवं गीता भवन अस्पताल की संचालन समिति में दिनेश मित्तल सचिव तथा सर्वश्री प्रेमचंद गोयल, महेशचंद्र शास्त्री, राजेश गर्ग केटी, हरीश जाजू एवं मनोहर बाहेती सदस्य मनोनीत किए गए। नव निर्वाचित अध्यक्ष राम ऐरन पिछले 20 वर्षों से गीता भवन के न्यासी हैं और इस अवधि में वे 10 वर्षों तक कोषाध्यक्ष, 5 वर्षों तक मंत्री एवं 4 वर्षों से अध्यक्ष पद पर कार्यरत हैं। इसी तरह नवनिर्वाचित मंत्री रामविलास राठी भी पिछले 4 वर्षों से ट्रस्ट के मंत्री रहे हैं।
