केन्द्रीय साईं सेवा समिति की मेजबानी में घर-घर सजी रंगोली, दीपों और पुष्प वर्षा के बीच हुआ स्वागत

इंदौर शहर के 200 से अधिक साईं मंदिरो से जुड़े श्रद्धालु पिछले 14 दिनों से प्रतिदिन सुबह शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में साईं बाबा की पालकी और प्रभात फेरी निकालकर बाबा की भक्ति का अलख जगा रहे हैं। केन्द्रीय साईं सेवा समिति की मेजबानी में मंगलवार को सुबह खजराना गणेश मंदिर एवं आसपास के क्षेत्रों में जैसे ही बाबा की सजी-धजी पालकी पहुंची, साईं बाबा के जयघोष के बीच भजनों पर नाचते-गाते भक्तों ने समूचे क्षेत्र को साईंमय बना दिया। गोयल विहार कॉलोनी में सुनील शर्मा के निवास से निकली इस पालकी यात्रा एवं प्रभात फेरी का पूरे क्षेत्र में जबरदस्त स्वागत हुआ। समूचे क्षेत्र को रंगोली, दीपों, विद्युत एवं पुष्प सज्जा से श्रृंगारित किया गया था। घर-घर बाबा की पालकी की अगवानी जयघोष और पूजन, अभिषेक, आरती के साथ हुई।
श्री केन्द्रीय सांई सेवा समिति के अध्यक्ष गौतम पाठक, प्रदीप यादव, सुनील शर्मा एवं आलोक खादीवाला ने बताया कि खजराना क्षेत्र में साईं भक्त सुनील शर्मा के परिजनों द्वारा पालकी के पूजन एवं आरती के साथ प्रारंभ हुई यात्रा पूरे क्षेत्र में जहाँ-जहाँ पहुंची, घर-घर से पालकी के पूजन का सिलसिला चलता रहा। भजन गायक प्रदीप परमार और अक्षत शर्मा के भजनों पर नाचते, गाते, झूमते साईं भक्तों की टोलियाँ आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। भोलेनाथ और राधकृष्ण के श्रृंगार में सजे कलाकारों के संग महिलाओं और युवतियों ने भी नृत्य किए। क्षेत्र के रहवासियों को समीर जोशी, मोहन पहलवान, पूरब कपूर, दिलीप ठाकुर, राजीव सूरी, संजय शर्मा, पिंकी भाटिया, ज्ञानेश्वर होल्कर, संतोष भुसारी, धीरज गोयल, संजय शर्मा, लक्की वर्मा आदि ने 26 मार्च को राम नवमी पर साईं भक्त ब्रह्मलीन विनिता पाठक की स्मृति में बड़ा गणपति से छत्रीबाग साईं मंदिर तक निकलने वाली साईंराम यात्रा का न्योता दिया। बाबा की आरती में सुनील खंडागले, दिलीप चांवला, तरुण केतके, रिंकू गौर, प्रतीक आमेरिया, निक्की चौधरी, गोपाल शर्मा, मुकेश कराडिया, विनय यादव, दीपक जोशी, राहुल चौहान, शंकरलाल चौधरी, भगवान वाकोडे, राजेश परमार एवं विशाल मथोलिया सहित सैकड़ों भक्त शामिल हुए। मातृशक्ति की ओर से लतिका चंद्रातेरे और निशा चौहान ने महिलाओं की अगवानी की। इस दौरान बाबा के जयघोष से खजराना क्षेत्र गुंजायमान होता रहा। प्रसाद वितरण के साथ समापन हुआ।
आज वीणा नगर में – बुधवार 18 मार्च को सुबह 5.30 बजे से वीणा नगर श्याम नगर मेन राधिका सोसाइटी स्थित अशोक गायकवाड के निवास से, 19 को नंदा नगर अनूप टॉकीज के सामने स्थित विनोद यादव बब्बू भैया के निवास से, 20 को विष्णुपुरी एनेक्स स्थित पिंकी भाटिया के निवास से, 21 को मुखर्जी नगर बाणगंगा स्थित राधू जायसवाल के निवास से, 22 को तिलक नगर स्कूल के पास निलय समीर जोशी के निवास से, 23 मार्च को स्कीम 71, सेक्टर डी स्थित ज्ञानेश्वर होल्कर के निवास से तथा 24 मार्च को भैरव भवानी मंदिर, भोई मोहल्ला रामबाग चौराहा के पास विनय प्रदीप यादव के निवास से बाबा की पालकी एवं प्रभात फेरी सुबह 5.30 बजे से निकलेगी। यह सिलसिला 26 मार्च तक चलेगा। 26 मार्च को राम नवमी के उपलक्ष्य में सुबह 5 बजे साईं भक्त विनिता पाठक की स्मृति में साईंराम पालकी यात्रा का भव्य आयोजन बड़ा गणपति से छत्रीबाग साईं मंदिर तक होगा।
