इंदौर मैं दर्दनाक हादसा:
भीषण अग्निकांड, ईवी कार चार्जिंग से लगी आग मे 8 सदस्यों की जिंदा जलने से दर्दनाक मौत
पुरा क्षेत्र हुआ गमगीन
इंदौर | रईस पटेल 9827034222|
इंदौर के तिलक नगर (बृजेश्वरी एनैक्स) में बुधवार तड़के एक रूह कंपा देने वाला हादसा हुआ। घर की पर खड़ी इलेक्ट्रिक कार (EV) को चार्ज करते समय हुई शॉर्ट सर्किट और बैटरी ब्लास्ट ने देखते ही देखते एक हँसते-खेलते परिवार को जिंदा जला दिया । इस हृदयविदारक घटना में व्यवसायी मनोज पुगलिया और उनके रिश्तेदारों सहित कुल 8 लोगों की जिंदा जलने और दम घुटने से मौत हो गई।
हादसे का मंजर: रईस पटेल की ग्राउंड रिपोर्ट
प्रत्यक्षदर्शियों और मोजूद जानकारी अनुसार, तड़के करीब 4:00 बजे एक जोरदार धमाके की आवाज आई। देखते ही देखते आग ने तीन मंजिला मकान को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी भीषण थी कि घर के अंदर रखे गैस सिलेंडर एक के बाद एक फट गए, खिड़कियों से उठती आग की लपटों और काले धुएं ने पूरे मोहल्ले में दहशत फैला दी।
डिजिटल लॉक बना काल का दरवाजा
यह बात सामने आई है कि घर में लगे अत्याधुनिक ‘डिजिटल लॉक’ बिजली कटने और शॉर्ट सर्किट के कारण जाम हो गए। परिवार के सदस्य अंदर ही फंस गए और बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं मिला।
फायर ब्रिगेड की टीम ने बड़ी मेहनत मशक्कत करके चार लोगों की जान बचाई , तब तक 8 लोग दम तोड़ चुके थे।
मृतकों का विवरण:
इस हादसे में मनोज पुगलिया (54), उनकी बहू सिमरन (28), और बिहार से आए उनके 6 रिश्तेदार (जिनमें दो बच्चे और महिलाएं शामिल हैं) की मौत हो गई। घायल सौरभ, आशीष और हर्षित का इलाज अस्पताल में चल रहा है, जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
इस दुखद घटना ने इलेक्ट्रिक वाहनों की सुरक्षा और घरों लगने वाले डिजिटल ताले पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।
सावधानी ही बचाव है:
चार्जिंग पॉइंट: गाड़ी को कभी भी घर के मुख्य निकास द्वार (Main Exit) के पास चार्ज न करें।
ओवरनाइट चार्जिंग: रात भर EV गाड़ियां मोबाइल को चार्ज पर न छोड़ें, इससे बैटरी ओवरहीट होकर ब्लास्ट हो सकती है।
मैनुअल लॉक: लॉक में एक इमरजेंसी पासवर्ड होना चाहिए जो पूरे घर को पता हो आवश्यकता पड़ने पर कोई भी तुरंत पासवर्ड से ताला खोल कर बाहर हो सके
बाहर की ओर लगने वाली जालियां हमेशा खुलने वाली हो जरूरत पड़ने पर खोला जा सके
स्मोक डिटेक्टर: घर के पार्किंग एरिया और बेडरूम के बाहर स्मोक डिटेक्टर (धुआं पहचानने वाला अलार्म) जरूर लगवाएं।
वेंटिलेशन: चार्जिंग एरिया खुला और हवादार होना चाहिए ताकि बैटरी से निकलने वाली गर्मी बाहर जा सके
FSL जांच: फोरेंसिक टीम (FSL) घटनास्थल से सबूत जुटा रही है ताकि धमाके के सही तकनीकी कारणों का पता चल सके।
घटना के तुरंत बाद इंदौर कमिश्नर इंदौर कलेक्टर मंत्री कैलाश विजयवर्गी विधायक महेंद्र हार्डिया तुलसीराम सिलावट व प्रशासन का अमला मौके पर पहुंचा
मृतकों की सूची
मनोज पुगलिया (54): गृहस्वामी
सिमरन पुगलिया (28): मनोज की पुत्रवधू।
श्रीमती देवी (50): बिहार से आई रिश्तेदार।
नीलम (32): रिश्तेदार।
आयुष (12): बच्चा।
परी (8): बच्ची।
अमित (35): रिश्तेदार।
सोनू (28): रिश्तेदार।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने घटना पर दुख जताया
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि यह ईवी का युग चल रहा है सभी लोग ईवी की ओर आगे बढ़ रहे हैं इसके लिए टीम गठित कर जांच के लिए कहा है
कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा ने भी घटना पर दुख व्यक्त किया
इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा ने कहा कि हमारी फॉरेंसिक और फायर टीम जांच करेगी और इस घटना को लेकर आसपास भी जांच की जा रही है कि कहीं कोई इस घटना से प्रतिकूल असर तो नहीं पड़ा है
इंदौर कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने कहा कि हमारी फॉरेंसिक टीम एग्जामिनेशन कर रही है अब आग को पूरी तरह पर काबू पा लिया गया है ।
