इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में मजूदर महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जहां मजदूरी करने आई 35 वर्षीय महिला के साथ आरोपी ने बार-बार दुष्कर्म किया। आरोपी ने पहले भरोसा जीता, फिर महिला को अकेला पाकर उसकी अस्मत लूट ली। इसके बाद लगातार धमकियों के सहारे उसका शोषण करता रहा। बाणगंगा पुलिस के मुताबिक पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह अपने पति के साथ मजदूरी करने इंदौर आई थी। पति के दोस्त अमन ने उन्हें एमआर-10 स्थित ससुराल में रहने की व्यवस्था की। दिन में पति काम पर चला जाता और महिला घर पर अकेली रहती थी। इसी दौरान आरोपी विकास पुत्र गुप्तेश्वर राय ने मौके का फायदा उठाकर उसके साथ जबरदस्ती करता।
घटना के बाद विकास ने दी धमकी विकास ने रेप के बाद पीड़िता को धमकी दी। अगर किसी को बताया तो तुझे बदनाम कर दूंगा। डर और बदनामी के चलते पीड़िता चुप रही। बाद में पीडिता ने अपने पति को घटना बताई उसने विकास ने पति को भी जान से मरवाने की धमकी दी। दंपति जान के डर से 22 अगस्त 2025 को अपना काम छोड़कर गांव लौट गया। पीड़िता के मुताबिक, गांव पहुंचने के बाद भी आरोपी व्हाट्सएप कॉल के जरिए उसे लगातार धमकाता रहा और मिलने के लिए दबाव बनाता रहा। साथ ही बदनाम करने की धमकी देता रहा। दंपति एक दिन पहले वापस इंदौर आए पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। पुलिस ने रेप ओर धमकी सहित अन्य मामलो में एफआईआर की है।
