सोशल मीडिया पर हादसे में जान गंवाने वाली पुगलिया परिवार की बडी बहू सिमरन का बीते माह देवर की शादी में किया गया डांस वायरल हुआ है, सोशल मीडिया पर सिमरन एक्टिव थी और वह खुश मिजाजी थी। सोशल मीडिया अकाउंट से अपनी हर खुशी साझा करती थी। सिमरन का डांस के अलावा २ वर्ष पूर्व जन्मदिन पर डाला गया एक वीडियो और उसके साथ कहे गए शब्द सुन सोशल मीडिया पर लोग भावभीन नजर आए। इस वीडियो में सिमरन परिवार के साथ वैâक काटते हुए नजर आ रही है और आई प्रामिस…में पूरी जिंदगी तुम्हारी हार्ड डिस्क में सिर्फ और सिर्फ अच्छी मेमोरी इंस्टाल करूंगा। ५१२ जीबी रैम की कसम तुम्हे कभी भी हैंग नहीं होने दूगा, दुनिया प्यार करती है मैं तुमसे पैयर करूंगा, वो भी ब्लूटूथ की तरह। जिंदगी में कोई भी मुसीबत आ जाए उसे मैंने एंटी वायरस से गुजरना पड़ेगा…शब्द गूंज रहे है, यह शब्द सुन लोग ज्यादा गमगीन हो गए, क्योंकि सिमरन की इस प्रकार असमय मौत और यह शब्द को जब लोग जोडकर देख रहे है तो उनकी आंखें नम हो रही है।
