केन्द्रीय साईं सेवा समिति की मेजबानी में निकल रही प्रभात फेरी में हरदिन लेंगे सामाजिक सरोकार के संकल्प

इंदौर केन्द्रीय साईं सेवा समिति की मेजबानी में शहर के 200 से अधिक साईं मंदिरो से जुड़े भक्तों ने शुक्रवार को अनूठा संकल्प लिया है। समिति के अध्यक्ष गौतम पाठक, प्रदीप यादव एवं समीर जोशी ने बताया कि 26 मार्च तक प्रतिदिन निकलने वाली साईं पालकी यात्रा एवं प्रभात फेरी के दौरान क्षेत्र के सफाई मित्रों का सम्मान कर उन्हें फल एवं अन्य उपहार भेंट किए जाएँगे। इसी तरह साईं भक्त प्रतिदिन सामाजिक सरोकार से जुड़े सेवा प्रकल्प करने और अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का संकल्प भी लेंगे। इसका शुभारंभ आज सुबह विष्णुपुरी क्षेत्र में निकली प्रभात फेरी और बाबा की पालकी के पूजन के साथ किया गया, जब क्षेत्र के रहवासियों को साईं भक्तों ने मूक परिंदों को दाना-पानी रखने के लिए सकोरे भेंट किए। पूरे क्षेत्र में बाबा की पालकी और भक्तों का घर-घर जबरदस्त स्वागत किया गया। वाहे गुरु की अरदास और बोले सो निहाल के जयकारों के बीच आतिशबाजी और पुष्प वर्षा के नजारों ने समूचे क्षेत्र को भक्तिभाव से भरपूर बनाए रखा। होस्टलों में रहने वाले छात्र-छात्राएं भी भजनों पर खूब नाचे। शनिवार से सफाई मित्रों के सम्मान की श्रृंखला प्रारंभ होगी।
केन्द्रीय साईं सेवा समिति के तत्वावधान में सुबह विष्णुपुरी एनेक्स स्थित पिंकी भाटिया के निवास पर सैकड़ों सिख परिवारों ने पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ बाबा की पालकी का पूजन किया। पूरे क्षेत्र को रंगोली, दीपों एवं पुष्प सज्जा से सजाया गया था। भजन गायक प्रदीप परमार और ध्रुव सेठी ने अपने भजनों से साईं भक्तों को पूरे समय थिरकाए रखा। क्षेत्र में होस्टलों में रहने वाले छात्र-छात्राओं के हुजूम भी बाबा की पालकी और प्रभात फेरी में शामिल होते रहे। इस दौरान आलोक खादीवाला, चंदू कुंजीर, समीर जोशी, मोहन पहलवान, ज्ञानेश्वर होल्कर, किन्नी भाटिया, लव वर्मा, करण भाटिया, इशु भाटिया, संतोष भुसारी, भूपेंद्र सिंह भाटिया, भुरु यादव, धीरज गोयल, बल्लू राठौर, लक्की वर्मा आदि ने क्षेत्र के साईं भक्तों को 26 मार्च को राम नवमी पर साईं भक्त ब्रह्मलीन विनिता पाठक की स्मृति में बड़ा गणपति से छत्रीबाग साईं मंदिर तक निकलने वाली साईंराम यात्रा का न्योता दिया। समापन अवसर पर साईं भक्त सुनील खंडागले, महेश शाह, रिंकू गौर, प्रतीक आमेरिया, निक्की चौधरी, उमेश शर्मा, विनय यादव, प्रेम अरुण, प्रशांत चावड़ा, राजू अगवाने, विजय अगवाने, जयदीप फणसे, राजू जैन, दीपक जोशी, राहुल चौहान, शंकरलाल चौधरी, राजेश परमार आदि ने भजनों पर नाचते गाते हुए अपनी खुशियाँ व्यक्त की। मातृशक्ति की ओर से गंगा मंडवाल, सुनीता अनु जोशी, निशा चौहान, निशा चौधरी एवं लतिका चंद्रातेरे ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई। प्रसाद वितरण के साथ समापन हुआ।
आज बाणगंगा क्षेत्र में – शनिवार 21 मार्च को सुबह 5.30 बजे से मुखर्जी नगर बाणगंगा स्थित राधू जायसवाल के निवास से, 22 को तिलक नगर स्कूल के पास निलय समीर जोशी के निवास से, 23 मार्च को स्कीम 71, सेक्टर डी स्थित ज्ञानेश्वर होल्कर के निवास से तथा 24 मार्च को भैरव भवानी मंदिर, भोई मोहल्ला रामबाग चौराहा के पास विनय प्रदीप यादव के निवास से बाबा की पालकी एवं प्रभात फेरी सुबह 5.30 बजे से निकलेगी। यह सिलसिला 26 मार्च तक चलेगा। 26 मार्च को राम नवमी के उपलक्ष्य में सुबह 5 बजे साईं भक्त विनिता पाठक की स्मृति में साईंराम पालकी यात्रा का भव्य आयोजन बड़ा गणपति से छत्रीबाग साईं मंदिर तक होगा।
