इंदौर से गिरीश शर्मा आदित्य आमंत्रित
इंदौर

लोकतंत्र सेनानी संघ द्वारा शनिवार 21 मार्च को लोकतंत्र विजय दिवस मनाया जा रहा है। इस उपलक्ष्य में दिल्ली में सुबह 11 बजे जंतर-मंतर स्थित एनडीएमसी कनवेंशन सेंटर पर राष्ट्रीय सम्मलेन आयोजित होगा जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन एवं आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक इन्द्रेश जी भी अतिथि के रूप में शामिल होंगे। लोकतंत्र सेनानी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष गिरीश शर्मा आदित्य ने बताया कि इन्द्रेश जी को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष संतोष शर्मा, दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजन धींगरा, महासचिव राजकुमार सपरा, प्रदेश भाजपा के महासचिव सुरेन्द्र द्विवेदी एवं अशोक महाजन ने इन्द्रेश जी से झंडेवालान स्थित संघ कार्यालय पहुंचकर भेंट की और लोकतंत्र दिवस के कार्यक्रम का आमंत्रण दिया। लोकतंत्र विजय दिवस पर देश के करीब 150 लोकतंत्र सेनानी दिल्ली पहुचेंगे। इंदौर से प्रदेश उपाध्यक्ष गिरीश शर्मा आदित्य भी इस सम्मेलन में आमंत्रित किए गए हैं।
