
इंदौर
विजय नगर अग्रवाल महासंघ द्वारा परंपरागत गणगौर उत्सव का भव्य एवं रंगारंग आयोजन किया गया जिसमें समाज की महिलाओं, युवतियों एवं हर उम्र के परिजनों ने उत्साहपूर्वक शामिल होकर राजस्थानी और मारवाड़ी संस्कृति की प्रस्तुतियां देकर सबका मन मोह लिया। रंगारंग बाना भी निकाला गया और विभिन्न स्पर्धाएं भी धूमधाम से आयोजित की गई।
महासंघ के संरक्षक किशोर गोयल, अध्यक्ष अजय अग्रवाल एवं महामंत्री नीरज गोयल, नितेश बंसल, शैलेंद्र अग्रवाल ने बताया कि इस अवसर पर श्रीमती मोहिनी दीपचंद अग्रवाल एवं श्रीमती मुग्धा गोलू शुक्ला के मुख्य आतिथ्य एवं श्रीमती सीता जगदीश बाबाश्री, श्रीमती रेखा किशोर गोयल, श्रीमती आशा एसएन गोयल, श्रीमती मंजू राम एरन, श्रीमती किरण गणेश गोयल, श्रीमती सरोज ओमजी कोल, श्रीमती सुनीता राजेश गर्ग, श्रीमती रश्मि संजय गोयनका, श्रीमती सोनिया दिनेश गर्ग, श्रीमती रेखा अग्रवाल, श्रीमती मीना अग्रवाल, श्रीमती पिंकी अरविंद वेल्यूअर, श्रीमती सोनल अजय मित्तल, श्रीमती आरती अरुण गोयल एवं श्रीमती तृप्ति अरुण गोयल के विशेष आतिथ्य में रंगारंग बना, सजी-धजी, मेहँदी, चूड़ी-बिंदी सहित अनेक आकर्षक और दिलचस्प स्पर्धाएं आयोजित की गई। महिलाओं, युवतियों और छोटे बच्चों ने इसर-गणगौर का स्वरुप धारण कर अपनी प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया। श्रीमती ज्योति नितेश बंसल एवं श्रीमती शीतल संदीप गर्ग की प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र बनी रही। इस अवसर पर वरिष्ठ समाज सेवी प्रेमचंद गोयल, सत्येन्द्र जोशी, हरि अग्रवाल, श्याम गर्ग, संजय हाईवे, महेश अग्रवाल, पार्षद मृदुल अग्रवाल, प्रह्लाद अग्रवाल दादा, निगम सभापति मुन्नालाल यादव, अजय आलूवाले, प्रमोद बिंदल, अरुण आष्टावाले सहित अनेक गणमान्य बंधुओं ने उपस्थित होकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर महिला कार्यकारिणी की ओर से उपाध्यक्ष श्रीमती भावना मनीष गर्ग के नेतृत्व में श्रीमती सरिता अजय अग्रवाल, रिंकी नीरज गोयल, संध्या संदीप गर्ग, ज्योति नितेश बंसल, शीतल संदीप गर्ग, ममता शैलेन्द्र अग्रवाल, सरिता शशांक अग्रवाल, रूपाली रोहित सिंघल, कविता मनीष गर्ग, आभा नीरज गोयल, पिंकी पंकज अग्रवाल, रूबी पंकज अग्रवाल, स्वाति अतुल गुप्ता, बबीता नवीन अग्रवाल, ज्योति पंकज अग्रवाल, सुश्री साक्षी नीरज गोयल, पुनीता पवन अग्रवाल, किरण प्रमोद अग्रवाल, प्रीति अमित बंसल, संतोषी लोकेश अग्रवाल एवं राधिका आनंद अग्रवाल सहित सभी सदस्यों ने मेहमानों की अगवानी कर इस उत्सव को व्यवस्थित बनाने में सहयोग प्रदान किया।
