
पूर्व सांसद नकुल नाथ कल इंदौर आएंगे
इंदौर / लोकसभा के पूर्व सांसद नकुल नाथ कल 22 मार्च को इंदौर पहुंचेंगे एवं विभिन्न कार्यक्रमों में भाग ले कर शाम को दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे । उक्त जानकारी देते हुए शहर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष विनय बाकलीवाल एवं पूर्व प्रदेश प्रवक्ता मनीष अजमेरा ने बताया कि श्री नकुल नाथ 22 मार्च को दोपहर 1 बजे छिंदवाड़ा से विमान द्वारा इंदौर के लिए निकलेंगे । 2:30 बजे इंदौर एयर पोर्ट पर अगवानी विनय बाकलीवाल करेंगे । दोपहर 2:45 पर पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा के निवास पर शोक संवेदनाएं प्रकट करने पहुंचेंगे । 3:15 पर यहां से विनय बाकलीवाल के निवास पर 3:45 पर पहुंचेंगे । जहां उनका स्वागत किया जाएगा । एवं श्री नाथ कांग्रेस जनों से मुलाकात करेंगे । 4:45 पर प्रवेश अग्रवाल के विजय नगर स्थित निवास पर पहुंचेंगे । 5 बजे वहां से एयर पोर्ट के लिए निकलकर 5:30 बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे ।
