एजेंसी
प्रभु श्री राम की जन्मभूमि अयोध्या को माता जानकी की प्राकृतिक स्थल सीतामढ़ी से जोड़ते हुए नेपाल सीमा तक जाने वाले राम जानकी पथ अब धरातल पर उतरने को तैयार हे । इस महत्वाकांक्षी योजना के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग ने इस परियोजना के लिए 35 गांव की सूची जारी करती है। इन गांव से गुजरने वाला यह पथ क्षेत्र के विकास को नई गति प्रदान करेगा। यह मार्ग सीधे पुनौरा धाम मंदिर को जोड़ेगा जो माता सीता का भव्य मंदिर निर्माणाधीन है।
