इंदौर
माणिकबाग रोड स्थित चोइथराम अस्पताल के पास की दीवार से लगी एक गैरेज में आज सुबह आग लग गई। आग की लपटे उठी तो चोइथराम अस्पताल में भी तनाव की स्थिति बन गई, क्योंकि बड़ी संख्या में यहां भी मरीज भर्ती थे। इधर अस्पताल ने भी आग बुझाने में प्रारंभिक सहयोग किया। उधर फायर ब्रिगेड भी पहुंचती उसके पहले गैरेज की आग से उसमें रखी कार, मैजिक, ई-रिक्शा को भी नुकसान हो चुका था, उसके बाद यह आग डेंटिंग-पेंटिंग के गैरेज तक पहुंच गई जहां भी वाहनों में नुकसान हुआ।
