केन्द्रीय साईं सेवा समिति की मेजबानी में गत 2 मार्च से चल रही प्रभात फेरी का समापन, आज शाम निकलेगी मनुहार यात्रा, कल सुबह भव्य प्रभात फेरी

इंदौर इमली बाजार, रामबाग, कमाठीपुरा, भोई मोहल्ला और आसपास का समूचा क्षेत्र मंगलवार की सुबह साईं बाबा की भक्ति के रंग में झूम उठा। घर-घर बाबा की पालकी की अगवानी के लिए न केवल दीप जले बल्कि रंगोली और पुष्प वर्षा एवं तोरण द्वारों से सजे घरों के सामने आतिशबाजी, आरती और पूजन के दृश्य भी देखने को मिले। इन क्षेत्रों में पिछले कई दिनों से रतजगा चल रहा था। केन्द्रीय साईं सेवा समिति की मेजबानी में जैसे ही पालकी साईं भक्त प्रदीप यादव और विनय यादव के निवास पर पहुंची, भक्तों का उत्साह पूरे शबाब पर पहुँच गया और भजनों पर नाचते-गाते हुए उन्होंने बाबा की पालकी की अगवानी की। बाबा के जयघोष से पूरे समय समूचा क्षेत्र गुंजायमान बना रहा। इस एतिहासिक पालकी यात्रा और प्रभात फेरी को देखकर राह चलते श्रद्धालु भी शामिल होते गए। घोड़ों पर सवार युवा भगवा ध्वज थामे शौर्य का प्रतीक बनकर चल रहे थे। जगह-जगह स्वल्पाहार, शीतल पेय और आइसक्रीम का वितरण भी हुआ।
केन्द्रीय साईं सेवा समिति के अध्यक्ष गौतम पाठक, प्रदीप यादव, विनय यादव एवं समीर जोशी ने बताया कि गत 2 मार्च से चल रही साईं पालकी यात्रा और प्रभात फेरी का आज रामबाग क्षेत्र में समापन हुआ। बुधवार की शाम को 5 बजे बड़ा गणपति चौराहे से छत्रीबाग साईं मंदिर तक मनुहार यात्रा निकालकर गुरुवार को सुबह 5.30 बजे निकाली जाने वाली भव्य प्रभात फेरी का न्योता दिया जाएगा। मंगलवार को भोई मोहल्ला स्थित भैरव भवानी मंदिर पर साईं बाबा की सुसज्जित पालकी के पूजन के लिए क्षेत्र के सचिन गौड़, आनंद गौड़, राहुल गौड़, सन्नी पठारे, सजन गौड़, शरद गौड़, अभिषेक गौड़, साहिल गौड़, संजय यादव, कमल गौड़, विजय यादव, भाऊ शिंदे, भुरु यादव, पिंटू यादव, नीरज यादव, दीपक यादव, रणजीत यादव, कुलदीप यादव, रवि गौड़ सहित अनेक श्रद्धालुओं ने अगवानी कर इस यात्रा का शुभारंभ किया। कांग्रेस नेता दीपू यादव, भाजपा नेता अशोक चौहान चांदू, आलोक खादीवाला, चंदू कुंजीर, प्रतीक झंवर, मोहन पहलवान, तरुण केतके, रोहित जैन, सौरभ मोदी, इकल गौड़, रितेश बागड़ी, नरेश यादव, पंकज यादव, पिंकी बागड़ी, संगीता यादव, मालती गौड़, संगीता पांचाल, योगिता यादव, भावना यादव, अनु जोशी, कृष्णा गुप्ता, निशा चौधरी एवं लतिका चंद्रातेरे सहित मातृशक्तियों ने क्षेत्र के रहवासियों को 26 मार्च को राम नवमी पर साईं भक्त ब्रह्मलीन विनिता पाठक की स्मृति में बड़ा गणपति से छत्रीबाग साईं मंदिर तक निकलने वाली साईंराम यात्रा का न्योता भी दिया। आरती के पश्चात प्रसाद वितरण के साथ समापन हुआ।
आज मनुहार यात्रा – बुधवार 25 मार्च को शाम को 5 बजे बड़ा गणपति से छत्रीबाग साईं मंदिर तक मनुहार यात्रा निकालकर 26 मार्च को राम नवमी के उपलक्ष्य में सुबह 5 बजे साईं भक्त विनिता पाठक की स्मृति में निकलने वाली साईंराम पालकी यात्रा का न्योता दिया जाएगा। समूचे यात्रा मार्ग को बाबा के भक्तों द्वारा विशेष रूप से सजाया जा रहा है।
