
इंदौर इंटर्नशिप विथ मेयर जैसे महत्वाकांक्षी कार्यक्रम की श्रृंखला में बुधवार 25 मार्च को दोपहर 2 बजे मेडिकल कॉलेज के सामने स्थित एआईसीटीएसएल सभागृह में महापौर पुष्यमित्र भार्गव के मार्गदर्शन में ग्लोबल इंडियन आर्गेनाईजेशन (जीआईओ) के इंदौर चैप्टर के सहयोग से करीब 125 प्रतिभावान छात्रों को विश्व स्तरीय विषयों पर मार्गदर्शन दिया जाएगा।
जीआईओ के रीजनल प्रेसीडेंट युवराज वरदराज मंडलोई ने बताया कि जीआईओ इंटरनेशनल के मीडिया एवं कम्युनिकेशन हेड वीरांगानायुलु शिवारात्रि इस सत्र में चुनिन्दा छात्रों को ग्लोबल एक्स्पोजर, औद्योगिक क्षेत्र की वास्तविकता, करियर संबंधी प्रैक्टिकल स्किल्स और अंतर्राष्ट्रीय लर्निंग एक्सपीरियंस से जुड़े विषयों पर मार्गदर्शन करेंगे। महापौर पुष्यमित्र भार्गव की पहल पर यह अनूठा कार्यक्रम जीआईओ के सहयोग से प्रारंभ किया गया है जिसका लाभ शहर के विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के इन प्रतिभावान और चुनिन्दा छात्रों को मिल सकेगा। विषय विशेषज्ञ श्री शिवारात्रि पिछले 25 वर्षों से आईटी के क्षेत्र में गहन अध्ययन और दिलचस्पी रखते हैं तथा यूके में रहते हुए भारतीय छात्रों का मार्गदर्शन करते आ रहे हैं। बुधवार को आयोजित कार्यक्रम महापौर पुष्यमित्र भार्गव की दिलचस्पी से आयोजित किया जा रहा है।
