इंदौर चैत्र नवरात्रि एवं राम नवमी के शुभ अवसर पर बाबाश्री पारमार्थिक ट्रस्ट की ओर से शुक्रवार, 27 मार्च को दोपहर 4 बजे से छोटा बांगड़दा रोड स्थित बाबाश्री रिसोर्ट पर 351 कन्याओं का पाद पूजन कर उन्हें उपहारों का वितरण भी किया जाएगा। आसपास के सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को आमंत्रित कर उनका सम्मान भी किया जाएगा।
कार्यक्रम संयोजक जगदीश गोयल बाबाश्री ने बताया कि इस आयोजन में आसपास की बस्तियों की जरूरतमंद कन्याओं को आमंत्रित कर दोपहर 4 बजे से उनके लिए विभिन्न खेलकूद एवं मनोरंजन की गतिविधियां आयोजित होंगी, खाने एवं व्यंजनों के स्टाल्स लगाए जाएंगे, 7 से 8 बजे तक शिक्षकों का सम्मान एवं कन्याओं का नाट्य मंचन तथा सायं 8 बजे से 351 कन्याओं का सामूहिक पाद पूजन कर उपहारों सहित उन्हें बिदा किया जाएगा। । इस अवसर पर क्षेत्र के सरकारी स्कूलों के शिक्षकों का भी सम्मान किया जाएगा और बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ थीम पर मानवीय संस्कारों पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी होगा। कार्यक्रम में शहर के अनेक गणमान्य समाजसेवी बंधु एवं राजनेता भी शामिल होंगे। कार्यक्रम में द्वारका प्रसाद गोयल, रामेश्वर दयाल एवं केदारनाथ गोयल भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
