अयोध्या.एजेंसी।

रामनगरी अयोध्या सहित पूरे देश में राम जन्मोत्सव उत्साह और धूमधाम से मनाया जा रहा है। अयोध्या में इस मौके पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सरयू में स्नान करके श्रद्धालुओं ने रामलाल के दर्शन दोपहर 12:00 बजे 8000 मंदिरों में एक साथ श्री राम का जन्म उत्सव मनाया गया यहां बड़ी तादाद में लोग सरयू नदी में स्नान कर रामलला के दर्शन कर रहे हैं। दोपहर १२ बजे रामलला का सूर्य तिलक हुआ। अयोध्या के १० हजार मंदिरों में आज रामलला का जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। १२ बजते ही तमाम मंदिरों में भगवान की आरती हुई और जयश्रीराम का उद्घोष गूंज उठा। भोजपुरी एक्टर निरहुआ, रवि किशन भी रामलला के दरबार में पहुंचे।
