मिशन कौन्तेय दीक्षांत समारोह के साथ नारी शक्ति, योग और गीता ज्ञान का अंतरराष्ट्रीय महाकुंभ सफलतापूर्वक सम्पन्न
आयोजक डॉ. निशा जोशी ने कहा—सभी साधकों को निःशुल्क दिया जाता है योग प्रशिक्षण

इंदौर
निशा जोशी योग एकेडमी एवं योगगंगा योगिक, साइंटिफिक एंड स्पिरिचुअल रिसर्च फाउंडेशन द्वारा खजराना गणेश मंदिर परिसर, इंदौर में आयोजित भव्य योग एवं सम्मान समारोह सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर 7th ग्लोबल प्राइड इंटरनेशनल अवार्ड – 2026, मिशन कौन्तेय दीक्षांत समारोह, निशुल्क योग शिक्षण प्रशिक्षण पाठ्यक्रम समापन समारोह तथा 8th इंटरनेशनल सेमिनार का आयोजन किया गया। निशा जोशी योग एकेडमी में निशुल्क योग प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है तथा किसी भी साधक से कोई शुल्क नहीं लिया जाता। इस भव्य आयोजन में देशभर से आए लगभग 225 से अधिक योग साधकों और शिष्यों ने भाग लिया। मिशन कौन्तेय के बैच 7 एवं 8 के प्रतिभागियों को योग प्रशिक्षण पूर्ण करने पर प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। यह दीक्षांत समारोह योग के क्षेत्र में नए प्रशिक्षकों के सशक्त निर्माण का प्रतीक बना। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया, जिनमें पद्मश्री डॉ. लीला जोशी, श्रीमती नंदिनी देशपांडे, सीए केमिशा सोनी, श्रीमती माला सुखवाल एवं डॉ. सुहानी मेहता जैसी प्रमुख हस्तियां शामिल रहीं। मुख्य अतिथि के रूप में न्यायमूर्ति श्री विजय कुमार शुक्ला तथा विशिष्ट अतिथि श्री खगेन्द्र भार्गव, डॉ. वरुण कपूर, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, मीडिया प्रतिनिधि अनुराग उपाध्याय सहित अनेक गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया। आयोजक डॉ निशा जोशी ने बताया की के आयोजन के अंतर्गत आयोजित 8th इंटरनेशनल सेमिनार में गीता आधारित जीवन प्रबंधन पर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विचार-विमर्श किया गया, जिसमें योग, आध्यात्म और आधुनिक जीवन के संतुलन पर विशेष चर्चा हुई। उन्होंने आगे बताया की यह संपूर्ण आयोजन नारी शक्ति, योग साधना और गीता ज्ञान के समन्वय का एक प्रेरणादायक उदाहरण बनकर उभरा, जिसने उपस्थित सभी साधकों और अतिथियों को आध्यात्मिक ऊर्जा और जीवन में सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में प्रेरित किया।
