इन्दौर। सोशल मीडिया पर कार के दरवाजे पर स्टंट करते हुए वायरल वीडियो के मामले में रावजी बाजार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवक पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत जुर्माना लगाया है। पुलिस के मुताबिक, कुछ दिन पहले शहर के सोशल मीडिया ग्रुप्स में एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक व्यक्ति सफेद रंग की कार के दरवाजे पर खतरनाक स्टंट करता नजर आ रहा था। जांच के बाद युवक की पहचान विशाल वर्मा पिता राजेंद्र वर्मा निवासी जबरन कॉलोनी, रावजी बाजार के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए 3 हजार रुपए का जुर्माना वसूला। साथ ही उससे माफी मंगवाते हुए भविष्य में इस तरह की हरकत न करने का वीडियो भी बनवाया।
