
इंदौर खंडेलवाल वैश्य समाज के राष्ट्र संत, कवि शिरोमणि सुंदरदास महाराज की 430वीं जयंती के उपलक्ष्य में नवलखा स्थित उनकी प्रतिमा एवं स्मारक पर श्री सुंदरदास पारमार्थिक ट्रस्ट की मेजबानी में जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक, पुष्पाभिषेक, पूजन एवं आरती के बाद हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इस अवसर पर ट्रस्ट की ओर से ग्रीष्मकाल में आम नागरिकों की सुविधा के लिए स्मारक स्थल पर पांच बड़े मटकों में शीतल जल की “श्री सुंदरम प्याऊ” का शुभारंभ भी किया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष दिनेश कूलवाल, राजेंद्र कूलवाल, सीए सुनील खंडेलवाल, राजेश डंगायच, निर्भय खंडेलवाल, कैलाशचन्द्र खंडेलवाल, कन्हैयालाल दादूपंथी,मनोज खंडेलवाल सहित अनेक समाज बंधु उपस्थित थे जिन्होंने प्रभु श्रीराम एवं संत सुंदरदास के जयघोष के बीच संतश्री की जयंती का उत्सव धूमधाम से मनाया। यह जानकारी ट्रस्ट के अध्यक्ष दिनेश कूलवाल ने देते हुए आम नागरिकों से शीतल प्याऊ का लाभ लेने का आग्रह किया है।
