
इंदौर मध्यप्रदेश वैश्य महासम्मेलन की ओर से महावीर जयंती के उपलक्ष्य में मंगलवार को सुबह राजवाडा चौक पर संगठन के प्रदेश महामंत्री अरविन्द बागड़ी ने शहर के अन्य वैश्य घटकों के पदाधिकारियों के साथ श्वेताम्बर जैन समाज के जुलूस में शामिल होकर साथ चल रहे समाज बंधुओं का स्वागत किया और संतों, मुनियों एवं विद्वानों से शुभाशीष प्राप्त किए। बागड़ी ने बताया कि इस अवसर पर श्वेताम्बर जैन समाज के अनेक प्रमुख संगठनों के पदाधिकारी भी उपस्थित थे। विभिन्न संगठनों की ओर से भी जुलूस का स्वागत कर समाज बंधुओं को महावीर जयंती की बधाई एवं शुभकामनाएँ समर्पित की गई।
