
इंदौर
इंदौर में आपदा प्रबंधन संस्थान भोपाल के मार्गदर्शन में “भूकंप पूर्व तैयारी एवं क्षमता वर्धन कार्यक्रम” अंतर्गत आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला सफलतापूर्वक सम्पन्न की गई। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आई.एम.एस. परिसर में आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों, शैक्षणिक संस्थानों एवं स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में भूकंप आपदा जोखिम प्रबंधन, आपातकालीन प्रतिक्रिया, खोज एवं बचाव सहित आपदा के दौरान आवश्यक सावधानियों एवं व्यवस्थाओं पर विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण का उद्देश्य प्रतिभागियों को आपदा की स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के लिए सक्षम बनाना था।
प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञों द्वारा भूकंप से होने वाले जोखिम, बचाव तकनीक, राहत कार्य, प्राथमिक उपचार एवं सामुदायिक सहभागिता जैसे विषयों पर व्यावहारिक जानकारी साझा की गई। कार्यक्रम के सफल आयोजन से जिले में आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूकता एवं तैयारियों को मजबूती मिलेगी।
