नवरात्रि के उपलक्ष्य में हुआ दुर्गा पूजन और गरबा महोत्सव कार्यक्रम
कम्पेल के श्री माहेश्वरी विद्या पीठ में नवरात्रि उत्सव बहुत धूमधाम से मनाया गया।
इस दौरान विद्यालय की 9 बालिकाओं को मां के नौ रूपों में तैयार कर उनकी पूजा व आरती की गई।
विद्यार्थियों द्वारा इस अवसर पर महिषासुर मर्दिनी स्रोत का सामूहिक पाठ भी किया गया।
उसके बाद सभी विद्यार्थियों के साथ साथ विद्यालय परिवार ने भी गरबा महोत्सव का आनंद लिया।
समस्त विद्यार्थियों ने पारंपरिक वेशभूषा पहन कर कार्यक्रम में भाग लिया।
कार्यक्रम की सराहना
सभी सोशल मीडिया अकाउंट पर की गई।
विद्यालय के इस कार्यक्रम के वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय रहे।
लोगों ने कार्यक्रम के वीडियो अधिक से अधिक शेयर किए।
इस कार्य की सराहना करते हुए
विद्यालय परिवार ने सभी का
आभार व्यक्त किया।
विद्यालय प्राचार्य अभिषेक माहेश्वरी ने इस अवसर पर सभी को नवरात्रि व विजयादशमी की बधाई देते हुए बताया कि विद्यालय में सभी सनातनी त्योहार इसी तरह पूरे उत्साह और सनातन संस्कृति का ध्यान रखते हुए मनाए जाते है।
कार्यक्रम मानने का उद्देश्य बच्चो में धर्म और संस्कृति का बीजारोपण करना होता है।
विद्यालय शिक्षा के साथ साथ
भारतीय संस्कृति और संस्कार को भी बढ़ावा देता है।
