इन्दौर।
रेसकोर्स रोड पर स्थित एक बिल्डर के आॅफिस में मंगलवार सुबह एक फोन कॉल ने हड़कंप मचा दिया। कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गे ‘हैरी बॉक्सर’ के नाम से बिल्डर को धमकी दी गई है कि यदि ५ करोड़ रुपये नहीं दिए तो उनके बेटे की हत्या कर दी जाएगी। धमकी देने वाले ने दावा किया है कि उसके पास बिल्डर और उनके बेटे की पल-पल की लोकेशन मौजूद है। क्राइम ब्रांच के डीसीपी राजेश त्रिपाठी के अनुसार, बिल्डर विवेक दम्मानी के आॅफिस के लैंडलाइन/आॅफिस नंबर पर मंगलवार सुबह करीब १०:३० बजे एक वॉट्सएप कॉल आया। कॉल आॅफिस की एक महिला स्टाफ ने रिसीव किया था। फोन करने वाले ने बिना किसी डर के सीधे तौर पर वसूली की मांग रखी। आरोपी ने स्टाफ से कहा विवेक दम्मानी को बोल देना ५ करोड़ दे दे, वरना बेटे को कहीं भी गोली मरवा दूंगा। इतना ही नहीं, आरोपी ने पुलिस की कार्रवाई को भी चुनौती देते हुए कहा कि पुलिस के पास जाने से कुछ नहीं होगा और वह पैसे लेकर ही पीछा छोड़ेगा स्टाफ ने शुरूआत में इसे किसी की शरारत या मजाक समझा, लेकिन जब उसी नंबर से वॉइस मैसेज आया और उसमें बिल्डर के परिवार की सटीक लोकेशन का जिक्र किया गया।
