इंदौर। आजाद नगर थाना क्षेत्र के शांति नगर, मूसाखेड़ी इलाके में पुरानी रंजिश के चलते मारपीट की एक वारदात सामने आई है। माताजी के पंडाल के पास खड़े एक युवक के साथ दो बदमाशों ने पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज की और हाथ-मुक्कों से जमकर मारपीट कर दी। पुलिस ने पीडि़त की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, फरियादी रितिक पिता मनोज निहाले, निवासी शांति नगर, मूसाखेड़ी ने थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह स्थानीय क्षेत्र में बने माताजी के पंडाल के पास खड़ा हुआ था। इसी दौरान वहां आरोपी शिवा और विशाल उर्फ डेनी दोनों निवासी शांति नगर आ पहुंचे। पुरानी रंजिश की बात को लेकर आरोपी शिवा ने रितिक के साथ बेवजह गाली-गलौज शुरू कर दी। जब रितिक ने उसे गाली देने से मना किया, तो शिवा और विशाल दोनों भडक़ गए और उसके साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट करने लगे। वहां मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।
