
इंदौर
खंडवा रोड स्थित अखंड परम धाम आश्रम पर संचालित युगपुरुष स्वामी परमानंद गौशाला पर जीर्णोद्धार और निर्माण कार्य का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जय गोपाल-जय गौशाला उद्घोष के साथ किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में गौभक्तों ने गौपूजन भी किया और सत्संग भवन से जुलूस निकालकर पूजा अर्चना भी की।
साध्वी आदित्य चेतना गिरी के सानिध्य में निर्माण समिति के संरक्षक किशनलाल पाहवा, अध्यक्ष रामबाबू अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मांगीलाल कांसट, समाजसेवी हरि अग्रवाल (अखंड धाम), अशोक गोयल, उपाध्यक्ष रुशिभाई, संगठन मंत्री राजेश अग्रवाल, विष्णु कटारिया, विजय शादीजा, श्रीमती गुप्ता सहित कार्यकारिणी सदस्य एवं कई दानदाता भी इस अवसर पर पूजा अर्चना में शामिल हुए। अनेक दानदाताओं ने गौशाला के निर्माण एवं जीर्णोद्धार हेतु सहयोग राशि भेंट करने का संकल्प भी व्यक्त किया। गौशाला विकास समिति की ओर से अध्यक्ष रामबाबू अग्रवाल ने बताया कि आश्रम स्थित गौशाला के जीर्णोद्धार का संकल्प किया गया है जिसमें बड़ी संख्या में दानदाता आगे आ रहे हैं।
