अग्रवाल समाज केन्द्रीय समिति, बालाजी सेवार्थ विनोद अग्रवाल फाउंडेशन एवं हेल्थ फॉर भारत फाउंडेशन का संयुक्त अभियान गीता भवन पर

इंदौर । अग्रवाल समाज केन्द्रीय समिति, बालाजी सेवार्थ विनोद अग्रवाल फाउंडेशन एवं हेल्थ फॉर भारत फाउंडेशन के सहयोग से श्रीमती नीना देवी अग्रवाल की स्मृति में शनिवार को मनोरमागंज स्थित गीता भवन पर आयोजित सातवें स्वास्थ्य परीक्षण एवं निशुल्क जांच शिविर में पहले दिन 501 समाज बंधुओं ने अपनी सभी प्रकार की 32 जांचे कराई। क्षेत्र के समाज बंधुओं की ओर से वरिष्ठ समाजसेवी प्रेमचंद गोयल, गीता भवन ट्रस्ट के अध्यक्ष राम ऐरन, गीता भवन अस्पताल प्रबंध समिति के सचिव दिनेश मित्तल, मंत्री रामविलास राठी एवं अजय मंगल ने महाराजा अग्रसेन, कुलदेवी महालक्ष्मी एवं श्रीमती नीनादेवी अग्रवाल के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में हेल्थ फॉर भारत फाउंडेशन के 20 चिकित्सकों एवं उनके सहयोगी पैरामेडिकल स्टाफ ने दोपहर 2 बजे तक समाजबंधुओं की सभी प्रकार की जांचे की।
शिविर संयोजक किशोर गोयल, के के गोयल, दीप्ति अग्रवाल, पद्म जैन, सविता ठाकुर, पिंकी गुप्ता, सरिता सेंगर, सुरभि मालवीय, मदनलाल अग्रवाल, विकास जिंदल, नरेश चोटी, अमिता जोशी अग्रवाल, शरद कदम, आशा जैन सहित बड़ी संख्या में सहयोगी बंधुओं ने शिविर में आने वाले समाज बंधुओं का मार्गदर्शन किया और शिविर के आयोजन में सहयोग प्रदान किया। रविवार को सुबह 11 बजे इस अभियान का समापन होगा जिसमें बालाजी सेवार्थ विनोद अग्रवाल फाउंडेशन के प्रमुख विनोद अग्रवाल, केन्द्रीय समिति के अध्यक्ष प्रेमचंद गोयल एवं हेल्थ फॉर भारत फाउंडेशन के डॉ. अरुण अग्रवाल सहित अग्रवाल समाज के सभी प्रमुख संगठनों के पदाधिकारी, केन्द्रीय समिति के पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान कार्यकारिणी के पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।
अग्रवाल समाज केन्द्रीय समिति के अध्यक्ष प्रेमचंद गोयल एवं बालाजी सेवार्थ विनोद अग्रवाल फाउंडेशन के प्रमुख विनोद अग्रवाल के मार्गदर्शन में समाज बंधुओं को मोटापा एवं मधुमेह से मुक्त बनाने के पवित्र उद्देश्य से श्रीमती नीनादेवी अग्रवाल की स्मृति में गत 21-22 फरवरी से यह अभियान हेल्थ फॉर भारत फाउंडेशन की डॉ. विनिता कोठारी एवं डॉ. अरुण अग्रवाल की टीम द्वारा चलाया जा रहा है। अब तक शहर में 6 बड़े शिविरों का आयोजन हो चुका है जिनमें करीब 6701 समाज बंधुओं ने आकर 32 तरह की निशुल्क जांचों का लाभ उठाकर मधुमेह एवं मोटापे से मुक्ति की दिशा में आगे बढ़ने का सार्थक प्रयास किया है। सातवें शिविर में गीता भवन में शनिवार को 501 लोगों ने पहुंचकर मधुमेह, मोटापा, थायराइड, किडनी, लीवर, हृदय एवं रक्तचाप से जुडी 32 जांचे कराई। रविवार को यह शिविर गीता भवन में सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक खुला रहेगा। इस बीच सुबह 11 बजे सम्मान समारोह भी होगा।
