
समाजसेवी एवं उद्योगपति विनोद अग्रवाल के जन्मोत्सव पर 6 से 10 जून तक लगातार होंगे आयोजन
इंदौर बालाजी सेवार्थ विनोद अग्रवाल फाउंडेशन के चेयरमैन एवं वरिष्ठ समाजसेवी, उद्योगपति विनोद अग्रवाल के जन्मोत्सव पर शहर की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने इस वर्ष भी शहर के चार प्रमुख स्थानों पर रक्तदान शिविर आयोजित करने का अनूठा संकल्प व्यक्त किया है। ये शिविर 6 से 10 जून तक आयोजित होंगे और इस दौरान एकत्र किया गया रक्त जरूरतमंद मरीजों के लिए छावनी स्थित चमेलीदेवी अग्रवाल डायग्नोस्टिक रेडक्रॉस सेंटर को समर्पित किया जाएगा।
बालाजी सेवार्थ विनोद अग्रवाल फाउंडेशन के ट्रस्टी वंशिका-तपन अग्रवाल, संस्था छवि वेलफेयर सोसायटी के प्रमुख गोपाल गोयल, संदीप गोयल एवं संस्था मानवता की पहचान के अनुराग सचदेव ने बताया कि समाजसेवी विनोद अग्रवाल के जन्मोत्सव पर इस वर्ष पहला दो दिवसीय शिविर 6 और 7 जून को संस्था मानवता की पहचान एवं बालाजी सेवार्थ विनोद अग्रवाल फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में खजराना गणेश मंदिर पर आयोजित होगा जिसमें सुबह 8 बजे से लेकर रात 10 बजे तक रक्तदान की व्यवस्था रहेगी। इसी तरह 8 जून को बालाजी सेवार्थ विनोद अग्रवाल फाउंडेशन के तत्वावधान में सशत्र सुरक्षा बलों के जवानों के लिए तथा 9 जून को संस्था छवि पारमार्थिक वेलफेयर सोसायटी की मेजबानी एवं बालाजी सेवार्थ विनोद अग्रवाल फाउंडेशन के तत्वावधान में फूटी कोठी चौराहा स्थित पुखराज पैलेस पर और 10 जून को यशवंत निवास रोड स्थित अग्रवाल हाउस पर बालाजी सेवार्थ विनोद अग्रवाल फाउंडेशन के मुख्यालय पर रक्तदान शिविरों के आयोजन होंगे।
गत वर्ष भी विनोद अग्रवाल के जन्मोत्सव पर विभिन्न स्थानों पर रक्तदान शिविर आयोजित किए गए थे, जिन्हें इंडिया बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने अपने विश्व कीर्तिमानों में दर्ज किया है। इस वर्ष भी व्यापक स्तर पर रक्तदान शिविरों के आयोजन की तैयारियां विभिन्न संस्थाओं द्वारा शुरु कर दी गई है। इन सभी सहयोगी संस्थाओं के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की बैठक छावनी स्थित चमेलीदेवी अग्रवाल डायग्नोस्टिक रेडक्रॉस सेंटर पर आयोजित की गई जिसमें फाउंडेशन की ओर से प्रवीण मिश्रा, राजू यादव, डॉ. राधिका, छवि सोसाइटी की ओर से गोपाल गोयल, संदीप गोयल, पिंकेश मोदी, “मानवता की पहचान” की ओर से अनुराग सचदेव, पंकज परिहार एवं वैभव जैन सहित रेडक्रॉस सेंटर के पैरामेडिकल स्टाफ के सदस्यों ने भी भाग लिया और शिविर की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया। बैठक में मौजूद सभी सहयोगी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने अधिक से अधिक संख्या में नागरिकों को रक्तदान के लिए प्रेरित करने का संकल्प व्यक्त किया।
