हीरा नगर टीआई सुशील पटेल की टीम ने बाइक नंबर MP09PV2724 पर जाते हुए घेराबंदी कर राघव पुत्र माधव जरिया निवासी सागर, ओम उर्फ किटू पुत्र गणेश यादव निवासी पगारिया और अनुराग उर्फ मयंक पुत्र हरिओम सोनी निवासी आदर्श नगर बीना को पकड़ा है।
तीनों सागर की मशहूर वासू और मनू गैंग के मेंबर है। पकड़ाए दो आरोपियों पर सागर के मोतीनगर और कोतवाली में अड़ीबाजी और अवैध हथियार सहित अन्य मामलों के दर्जनों अपराध दर्ज हैं।
आरोपियों के पास से एक चाकू, पिस्टल और मैग्जीन बरामद की गई है। जिसमें दो जिंदा कारतूस मिले हैं। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह एक युवक से यहां अवैध रुपए मांगने आए थे।
