बृज विहार कालोनी में रहने वाली 24 वर्षीय सुमन पटेल ने पांच माह के बेटे प्रथम के साथ आत्महत्या कर ली। सुमन ने बच्चे को गोद में उठाया और खिलाते-खिलाते एसिड डाल लिया। राऊ पुलिस ने मामला दर्जकर दोनों के शवों का पोस्टमॉर्टम करवाया है। स्वजन घटना से हैरान है। दोनों परिवार खुलकर नहीं बोल रहे है। पुलिस ने एसिड की बोतल, सुमन का फोन जब्त कर रूम सील कर दिया है।
डीसीपी जोन-1 कृष्ण लालचंदानी के अनुसार घटना गुरुवार शाम करीब छह बजे की है। मूलत: वनखेड़ी (होशंगाबाद) कैलाश पटेल से सुमन की ढाई साल पूर्व ही शादी हुई थी। राऊ में ही कैलाश के जीजा का सिलाई का कारखाना है। सुमन और कैलाश उसमें सिलाई का काम करते थे। गुरुवार को सुमन ने रूम में बंद किया और एसिड डाल किया। प्रथम की शाम को ही मौत हो गई। जबकि सुमन ने उपचार के दौरान शुक्रवार को अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने सुमन का मोबाइल जब्त कर लिया है। घटना स्थल को भी सील करवाया गया है। दोपहर के शवों का पोस्टमॉर्टम करवा दिया गया है । 
