पुलिसकर्मी बनकर कुछ लोगो ने एक युवक को पकड़ कर कार में बंधक रखा और लाखों रुपये की USDT व 50 हजार रुपये वसूल कर लिए।दोबारा रुपयों की मांग करने पर स्नेह के पिता राजेश परमार ने क्राइम ब्रांच के अफसरों को घटना बताई पुलिस ने कार और रुपये बरामद कर लिए है। आरोपितों के खिलाफ क्राइम ब्रांच थाना में केस दर्ज किया गया है।
एडिशनल डीसीपी (अपराध) राजेश दंडोतिया ने क्राइम ब्रांच के एसआइ फतेहसिंह आंजना की टीम को स्नेह के साथ भेजा। अफसर पहले असली पुलिसकर्मी ही समझते रहे। तस्दीक करने के निर्देश मिलें और तोड़बट्टे के लिए क्राइम ब्रांच वाले भी स्नेह के साथ पहुंचे और चार आरोपितों को लसूड़िया क्षेत्र के एक ढाबे से पकड़ लिया ।पुलिस को शक है इस गैंग में क्रिप्टो करंसी, फोरेक्स ट्रेडिंग और एडवाइजरी फर्म से जुड़े लोग भी शामिल है।
घटना अन्नपूर्णा और द्वारकापुरी थाना क्षेत्र की है। स्नेह पुत्र राजेश परमार के साथ ठगी की गई है। पुलिस ने दीपक तिवारी और अमन लोहिया सहित चार बदमाशों को पकड़ा है। साठ फीट रोड़ निवासी स्नेह ट्रेडिंग संबंधित काम करता है। उसने पुलिस को बताया कि शुक्रवार रात दो बदमाश घर आए थे। दोनों ने स्वयं को क्राइम ब्रांच में पदस्थ होना बताया और घर की तलाशी ली। और स्नेह के मोबाइल जब्त कर पूछताछ के लिए कार (एमपी 13जेडजे 5950) में बैठा कर ले गए।
