
इंदौर मप्र विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी परिषद एवं एसजीएसआईटीएस यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ग्रीनटेक प्री इनक्यूबेशन हैकथॉन एवं आईडिएशन चैलेंज में क्वांटम हाइब्रिड शिपमेंट परियोजना के लिए चमेली देवी पब्लिक स्कूल की टीम ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया है। विद्यालय की इस टीम में कक्षा 12वीं के छात्र सारांश तिवारी, पूर्विज परमार, अरिंजय पाल एवं राज बुंदेला ने प्रतिनिधित्व किया। स्पर्धा में शहर के 70 से अधिक कॉलेज टीमों ने भाग लिया। इनमें एकमात्र चमेली देवी पब्लिक स्कूल ने यह पुरस्कार हासिल किया। स्कूल के छात्रों द्वारा तैयार एवं प्रस्तुत परियोजना को तकनीकी नवाचार एवं पर्यावरणीय दृष्टिकोण से सर्वश्रेष्ठ माना गया और निर्णायक मंडल के अनुसार इसके पेटेंट एवं आगे के विकास के लिए मप्र विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी परिषद की ओर से भी सहयोग प्रदान करने का संकल्प व्यक्त किया गया।
