दस्तूर गार्डन पर सम्पन्न हुए दो दिवसीय परिचय सम्मेलन में पहुंचे 17 हजार समाज बन्धु, मुख्य अतिथि गिरिशजी ने किया सम्मान

इंदौर मप्र वैश्य महासम्मेलन की मेजबानी में रिंग रोड स्कीम 71 स्थित दस्तूर गार्डन पर आयोजित 25 से अधिक वैश्य समाजों के दो दिवसीय अभा परिचय सम्मेलन के समापन पर रविवार देर रात को जब सभी वैश्य घटकों के प्रतिनिधियों ने एकदूसरे से बिदाई ली तो सबकी आँखों में आयोजन की दिव्यता और सफलता की चमक नजर आ रही थी। पिछले तीन महीनों की लगातार मेहनत के बाद जब देशभर से आए वैश्य समाजों के पदाधिकारियों, प्रत्याशियों और पालकों ने सम्मेलन के आयोजकों को गले मिलकर या हाथ मिलाकर बधाइयाँ दी तो समूचा पांडाल वैश्य एकता के शंखनाद से गूंज उठा। मुख्य अतिथि मप्र वैश्य कल्याण ट्रस्ट के अध्यक्ष गिरीश अग्रवाल ने भी खुलेमन से सम्मेलन के सहयोगी बंधुओं का सम्मान किया और अगले सम्मेलन के लिए तैयार रहने का आव्हान भी किया।
संगठन के प्रदेश महामंत्री अरविन्द बागड़ी, समन्वयक धीरज खंडेलवाल, निपुण गर्ग, संयोजक राजेश गर्ग, शिव जिंदल, सम्मेलन आयोजन समिति के अध्यक्ष दिनेश मित्तल ने बताया कि पहले दिन करीब 5 हजार और दूसरे दिन करीब 12 हजार सहित 17 हजार वैश्य बंधुओं की सेवा में जुटे सभी सहयोगी बंधुओं को मुख्य अतिथि गिरीश जी ने मंच पर आमंत्रित कर सम्मानित किया। इनमें सर्वाधिक उल्लेखनीय सेवाएँ मातृशक्ति की रहीं। अध्यक्ष राखी विजयवर्गीय, मंत्री निधि नीखरा, कार्यकारी अध्यक्ष बरखा मालू, सुधा भुखमरिया, सरिता काला, मालती विजयवर्गीय, शीला गुप्ता, मनीषा भारद्वाज, ज्योति अग्रवाल, रजनी गुप्ता, रेखा विजयवर्गीय, रमा काबरा, सपना पोरवाल, दिव्या विजयवर्गीय, प्राची गुप्ता, नीलम खंडेलवाल, साधना खरिया, निधि गुप्ता, आभा विजयवर्गीय, आशा गुप्ता, नुपूर खंडेलवाल, सुधा मूंदड़ा, अनु मूंदड़ा, शीतल झंवर, पिंकी गुप्ता, उषा लाहोटी, उषानाथ गुप्ता, रश्मि चौधरी, बबीता भंडारी, गिरिजा विजयवर्गीय, सोनिया कूलवाल, सपना खंडेलवाल सहित सभी घटकों की बहनों ने विभिन्न व्यवस्थाओं में पूरी जिम्मेदारी से सहयोग प्रदान किया।
इसी तरह सम्मेलन में आने वाले बंधुओं के लिए भोजनसेवा में मेडतवाल समाज के, जल सेवा के लिए विशा नागर समाज के राजेश नागर, नीलेश नागर एवं अन्य पदाधिकारियों, पूरे समय चाय एवं सेंडविच की निशुल्क व्यवस्था के लिए श्याम गुप्ता, भेल भंडारी, समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए जैन समाज के नवीन गोधा, ललित छल्लानी, हर्ष जैन, भोजन परोसगारी में विलेश ऐरन एवं रोहित बागड़ी, मीडिया समन्वय के लिए चंद्रप्रकाश गुप्ता (नागर चित्तौड़ा) तथा दोनों दिन विभिन्न समाजों के बीच समन्वय के लिए पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, अरविन्द बंडी, राजेश गर्ग केटी, महापौर प्रतिनिधि भरत पारख, प्रवीन नीखरा को भी मुख्य अतिथि गिरीश जी ने मंच पर आमंत्रित कर सम्मानित किया।
