इंदौर। चोरों ने किशनगंज और क्षिप्रा थाना क्षेत्रों में सूने मकानों को अपना निशाना बनाया। किशनगंज इलाके की शुभ सिटी कॉलोनी में रहने वाले दिनेश दावड़े के घर अज्ञात बदमाश ने रात के समय धावा बोला। चोर घर से सोने की झुमकी, अंगूठी, पेंडल, अन्य घरेलू सामान और 20 हजार रुपये नकद चुराकर ले गए। इसी तरह क्षिप्रा थाना क्षेत्र के मांगलिया स्थित डीएलएफ काकड़ में दिनदहाड़े चोरी की वारदात हुई। फरियादी सुभाष डावर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि अज्ञात आरोपी उनके सूने घर का ताला तोडक़र अंदर घुसे और अलमारी में रखी चांदी की पायल, कंदोरा और 20 हजार रुपये नकद चुराकर फरार हो गए। पुलिस ने दोनों मामलों में चोरी का केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
