पग पग रोटी,डगडग नीर वाला मालवा जल संकट से ग्रस्त
शासकीय मालव कन्या विद्यालय में पर्यावरण व व्यक्तित्व विकास विद्यार्थी ओ से हुआ संवाद

मालवा की भूमि , खास कर इंदौर पर वर्षा की कमी के कारण जल संकट के घेरे में है पेड़ जल पर्यावरण महत्वपूर्ण घटक हैं इनको आधार बनाकर सामाजिक संस्था अभ्यास मंडल ने आज शासकीय मालव कन्या विद्यालय में छात्राओं के साथ मिलकर जल जागरुकता अभियान का शुभारंभ किया एवं इससे संबंधित पोस्टर का लोकार्पण किया गया। आरंभ में दीप प्रज्ज्वलित कर मां सरस्वती की आराधना पश्चात अभ्यास मंडल सचिव डॉ माला सिंह ठाकुरने अभ्यास मंडल की गतिविधियों पर प्रकाश डाला एवं छात्राओं से संवाद करते हुए उन्हें व्यक्तित्व विकास संदर्भ महत्वपूर्ण तथ्य बताएं जिनमें पानी का महत्व बचाव युवा छात्राओं का परिवार विद्यालय समाज के प्रति उत्तरदायित्व समय प्रबंधन अनुशासन परीक्षाओं के समय का अध्ययन का तरीका क्रोध पर नियंत्रण स्वावलंबी होना आदि तथ्यों के साथ सार्थक विचारों के साथ रहना बताया एवं मोबाइल पर निर्भर ना होना इस पर भी प्रकाश डाला। डॉ शंकर लाल गर्ग शिक्षाविद, बंजर पहाड़ी भूमि को लगन व मेहनत से केशर पर्वत बनाने 50000 पेड़ लगाने पानी व पेड़ के संबंध विषयों पर बताया और कहा कि जिस तरह घर में लड़की के कारण खुशियां होती हैं इसी तरह पेड़ों से जंगल बनते हैं और हमें खुशियां मिलती हैं हर व्यक्ति को कम से कम सात पेड़ लगाना चाहिए। पर्यावरण विद डॉओ पी जोशी ने मालवा की भूमि पग पग रोटी डगडग नीर की बात बताई व कहा कि जीवन के लिए शुद्ध हवा पेड़ पानी का महत्व बहुत आवश्यक है इस पर हमको अधिक ध्यान देना चाहिए ।
कार्यक्रम का संचालन वैशाली खरे ने किया अभ्यास मंडल परिवार से सर्वश्री रामेश्वर गुप्ता अध्यक्ष के अलावा हरे राम बाजपेई, मुरली खंडेलवाल शफी शेख ,प्रणीता दीक्षित मनीषभालेराव ,बाबूलाल अग्रवाल, द्वारका मालवीय तथा श्री विजय नेमा उपस्थित थे। विद्यालय परिवार से प्रभारी श्री ब्रह्मदेव ठाकरें तथा श्री सुनील जोशी मंच पर रहे। अंत में आभार सीमा राजोरा ने व्यक्त किया
