इंदौर, 19 अक्टूबर। धार रोड स्थित श्री धरावरा धाम पर दीपोत्सव की शुरुआत शनिवार को आश्रम के महंत शुकदेव दास महाराज के सानिध्य में भगवान धनवन्तरी के पूजन के साथ हुई। आश्रम पर दीपोत्सव कार्यक्रमों की श्रृंखला में अन्नकूट महोत्सव का आयोजन मंगलवार, 28 अक्टूबर को शाम साढ़े 6 बजे से हनुमानजी को 56 भोग समर्पण, श्रृंगार दर्शन, महाआरती एवं प्रसादी के साथ होगा। मुख्य यजमान डॉ. सुरेश चौपड़ा एवं नानूराम चौधरी मनोनीत किए गए हैं। संयोजक दिनेश गर्ग एवं कल्याण भांगड़िया तथा अध्यक्ष संतोषसिंह ने बताया कि आश्रम से जुड़े गोविंद मंगल, सुधीर अग्रवाल, अशोक कुमावत एवं सीताराम नरेड़ी के मार्गदर्शन में भक्त मंडल द्वारा अन्नकूट महोत्सव की तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है। महोत्सव में आसपास के 20 गांवों के श्रद्धालु शामिल होंगे। न्यासी मंडल के ललित अग्रवाल, गोपाल गोयल, नारायण अग्रवाल 420 पापड़वाले, ताराचंद खंडेलवाल, महेश मूंगड़, मुकेश ब्रजवासी, नीलेश उपाध्याय, रमेश मिश्रा, विष्णु काबरा एवं रेखा श्रीकांत शर्मा सहित भक्त मंडल की ओर से सभी गांवों में न्यौता देने की तैयारियां की गई हैं।
