झाबुआ जिले के पारा क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्राली खाई में जा गिरी, जिससे 2 बच्चों सहित तीन लोगों की मौत हो गई। 22 ग्रामीण घायल हुए हैं। हादसा रविवार शाम करीब 5:30 बजे पारा-राजगढ़ मार्ग पर दात्या घाटी पर हुआ। हादसे के बाद घायलों को पारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया ।
पुलिस के मुताबिक सभी ग्रामीण राजगढ़ हाट बाजार से अपने गांव सेमलखेड़ी पारा लौट रहे थे। तभी दात्याघाटी पर ट्रैक्टर-ट्रॉली बेकाबू होकर खाई में पलट गई। मृतकों की पहचान सेपू (25), कमलेश (8) और अनिल (12) के रूप में हुई है। मरने वालों एक बच्चा भी शामिल है। उसने इलाज के दौरान दम तोड़ा। घायलों को दाहोद रेफर किया गया है ।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। एसपी डॉ. शिवदयाल सिंह ने अस्पताल पहुंचकर घायलों की सेहत की जानकारी ली।
