देपालपुर के खिलाड़ियों ने केरल में लहराया परचम लक्की बाथम टीम ने जीता गोल्ड और ब्रॉन्ज मेडल


खेलों की दुनिया में देपालपुर का नाम एक बार फिर स्वर्ण अक्षरों में दर्ज हुआ है। देपालपुर के लक्की बाथम टीम के युवा खिलाड़ियों ने 10वीं लाल रडीमा इंटर साइंस रोइंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए केरल के एलेप्पी में आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में स्वर्ण (Gold) और कांस्य (Bronze) पदक अपने नाम किए।यह प्रतियोगिता 13 से 16 अक्टूबर तक आयोजित हुई, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से आई टीमों ने भाग लिया। मध्य प्रदेश टीम की ओर से देपालपुर के चार प्रतिभावान खिलाड़ी — अरुण ढांगी, आदित्य मालवीय, फैजान खान और लक्की बाथम के प्रतिनिधि खिलाड़ी — ने शानदार समन्वय और दमदार प्रदर्शन से सबका दिल जीत लिया।मध्य प्रदेश टीम ने मेंस (24) श्रेणी में केरल और उड़ीसा जैसी मजबूत टीमों को हराकर स्वर्ण पदक जीता। वहीं, मेंस (4x) इवेंट में बेहतरीन तालमेल के दम पर कांस्य पदक भी हासिल किया। कुल प्रदर्शन के आधार पर मध्य प्रदेश टीम को इस प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ।खिलाड़ियों ने अपनी सफलता का श्रेय मध्य प्रदेश रोइंग अकादमी के अनुभवी कोच, कैप्टन दलवीर सिंह राठौड़ (अर्जुन अवॉर्डी) को दिया, जिन्होंने खिलाड़ियों को कठिन प्रशिक्षण और मानसिक मजबूती के साथ तैयार किया। विजय समाचार मिलते ही देपालपुर में उत्साह की लहर दौड़ गई। नगर के खेल प्रेमियों, शुभचिंतकों और स्थानीय नागरिकों ने विजेता खिलाड़ियों का मोतीमाला और दुपट्टा पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर जितेंद्र यादव, राज श्री पान मित्र मंडल एवं नगर के युवा साथियों ने खिलाड़ियों का सम्मान कर उन्हें अल्पाहार करवाया। खिलाड़ियों की इस ऐतिहासिक जीत ने न केवल मध्य प्रदेश, बल्कि देपालपुर नगर का नाम भी पूरे देश में गर्व से ऊँचा किया है। खेल प्रेमियों का कहना है कि यह उपलब्धि आने वाली युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा बनेगी और देपालपुर से निकलने वाले खिलाड़ी आने वाले वर्षों में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमक बिखेरेंगे।“यह जीत सिर्फ पदक की नहीं, बल्कि मेहनत, लगन और देपालपुर की मिट्टी के जज़्बे की जीत है।
