
एमेच्योर किक बॉक्सिंग एसोसिएशन मध्यप्रदेश एवं मार्शल आर्ट एवम व्यायाम एसोशिएशन के तत्वाधान में आयोजित इंटर डिस्ट्रिक्ट किक बॉक्सिंग चौंपियनशिप 2026 बिरलियंट एकेडमी , एम.आर. 10 पर सम्पन्न हुई।
खेले गए इस मुकाबले में सक्सेस इन्टरनेशनल स्कूल, जगन्नाथ नगर, सुन्दर नगर राम मंदिर बाणगंगा, के विजेता विद्यार्थी दैविका बैस ने गोल्ड मैडल, निर्मल व क्रिश यादव ने सिल्वर मैडल और श्रीनिधि यादव, चाकोर बिल्लौरे, हर्षित, ज्योति चौहान, अंशिका पाल, यशवर्धन, आयुषी कुशवाह, प्रिंस श्रीवास ने कास्य पदक प्राप्त किए ।
संस्था के प्राचार्य श्रीमति आरती यादव व कोच श्री दिनेश मटके ने बताया कि यह बहुत ही सफल आयोजन रहा इसमें 350 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता से चयनित खिलाड़ियों को आने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में खेलने का अवसर प्राप्त होगा। इस अवसर पर सक्सेस इन्टरनेशनल स्कूल, सक्सेस कम्प्यूटर्स व टीम ने हार्दिक शुभकामनाएं दी।
